कैसे पहचान करेंगे कि आपके आस-पास कोई ब्लू व्हेल चैलेंज खेल रहा है या नहीं?

फिलिप ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये गेम पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोई नहीं जान पाएगा कि इस गेम के कितने एडमिन है।

0
675

राजस्थान के जोधपुर से खबर है कि 17 साल की लड़की ब्लू व्हेल का शिकार होते होते बच गई। हालांकि बच्ची पहाड़ी से कायलाना झील में कूद गई थी लेकिन कुछ लोगों ने उसे देख लिया और झील में कूदकर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार लड़की की बाजू पर नुकीली चीज से व्हेल का चित्र बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूछताछ के बाद लड़की को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता BSF के जवान है।

इससे पहले शनिवार को मध्यप्रदेश के 17 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। दामोह में 11वीं में पढ़ने वाले सात्विक पांडे ने शनिवार शाम ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। पिछले एक महीने में लगभग 100 बच्चों की जान ले चुका है ये जानलेवा खेल। अभी हाल ही में एक रूसी लड़की को गिरफ्तार किया गया लेकिन इस गेम पर रोक नहीं लगाई जा सकी। इस गेम को बनाने वाले 21 साल के सॉयकलॉजी के स्टूडेंट फिलिप बडेकिन को 3 साल पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन ये खेल अभी जान ले रहा है।

फिलिप ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये गेम पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोई नहीं जान पाएगा कि इस गेम के कितने एडमिन है। आगे फिलिप ने कहा, ये गेम उन्हें लोगों को अपना शिकार बनाएगा जो अपनी जिंदगी से निराश है और फिजूल की जिंदगी बिता रहे है। फिलिप कहते हैं कि मैं इस दुनिया से फालूत लोगों का कचरा खत्म करना चाहता हूं। हालांकि उनके जारी इंटरव्यू में कई पहेलियों जैसी बातें भी शामिल थी।

आए दिन आप सोशल मीडिया पर ब्लू व्हेल से जुड़ी कई पोस्ट शेयर की जाती है जहां लोगों को बस ये ही सवाल है है कि कैसे पहचानें कि आपके आस-पास कोई ब्लू व्हेल चैलेंज तो नहीं खेल रहा। हम आपको सटीक चीजों से अवगत तो नहीं करा सकते लेकिन किसी हादसे की चेतावनी क्या-क्या हो सकती है ये आपको बताते हैं-

इन 5 चीजों से जाने क्या आपका बच्चा ब्लू व्हेल का शिकारी तो नहीं

  • क्या आपका बच्चा मोबाइल गेम खेलता है
  • क्या आपके बच्चे ने कभी आपसे BLUE WHALE की स्पेलिंग या GAME के बारें में पूछा और आपने ध्यान नहीं दिया।
  • क्या आपका बच्चा हॉरर फिल्म देखने का शौकिन है या कुछ दिनों से देखने लगा है।
  • क्या उसके हाथ- पांव कही कोई नुकीली चीज का निशान या व्लेह जैसा कोई चित्र बना हुआ है।
  • क्या आपका बच्चा कुछ दिनों से उदास है, पढ़ाई में मन नहीं, खाना ठीक से नहीं खाता, सुबह जल्दी उठता, अकेले कमरे में रहता इस तरह की कोई अगर आपको आदत आपको उसमें दिखती है तो समझ जाए आपके बच्चे को कोई परेशानी है।
  • अगर आपके बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिंव रहते है तो उनकी गतिविधियों का ध्यान रखें। क्यों कि ब्लू व्हेल के शिकारी आपका बच्चा यही से बनना शुरू होता है।
  • इस गेम की पूरी प्रकिया 50 दिन की होती।

ये भी पढ़ें: ब्लू व्हेल की मास्टरमाइंड लड़की अरेस्ट, तलाशी में मिली कई चौंकाने वाली चीजें

ये भी पढ़ें: क्या है खूनी खेल Blue Whale, अबतक ले चुका 130 लोगों की जान

क्या है ये ब्लू व्हेल गेम?
‘ब्लू व्हेल गेम’ रूस के फिलिप बुडेकिन नाम के शख्स ने 2013 में बनाया था। ये एक ऐसा चैलेंज है, जिसमें आपको ग्रुप के एडमिन के द्वारा दिए गए कई टास्क को पूरा करना होता है 50 दिनों के अंदर। हर टास्क पूरा होने पर प्लेयर को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है। आखिरी में जो इमेज उभरती है, वो व्हेल मछली की तरह होती है। ये गेम डाउनलोड नहीं होता। गेम FACEBOOK पर खेला जा सकता है। गेम के एडमिन उन ही लोगों को अपना शिकार बनाते है जो किसी परेशानी या आत्महत्या करने का सोच रहे होते है।

हाथ पर ब्लेड से F57 लिखना होता है
गेम खेलने वाले को हर दिन एक कोड नंबर दिया जाता है। इसमें हाथ पर ब्लेड से F57 लिखकर इसकी फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाता है। इस गेम का एडमिन स्काइप के जरिए गेम खेलने वाले से बात करता रहता है। गेम का विनर उसे ही घोषित किया जाता है, जो अंतिम दिन जान दे देता है। गेम को बीच में छोड़ने पर मारने की धमकी दी जाती है।

आपके बच्चे की देखरेख, प्यार, शेयरिंग ही उन्हें इस जानलेवा खेल से बचा सकता है। हमारी सरकार ने भले ही इस गेम पर रोक लगाने के आदेश दिए हो लेकिन वो इस काम में अभी तक सफल नहीं हो सकी है। तो आपके बच्चे की सुरक्षा सरकार नहीं आप करेंगे।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)