हनुमानगढ़ । एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ द्वारा मां भद्रकाली मेले में विशाल जल सेवा शरबत जलजीरा व मेडिकल सहायता शिविर लगाया गया । इस मौके पर सचिव इंद्रमोहन पाहवा ने बताया एपेक्स क्लब समाजिक सरोकार व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है । इसी के तहत आज राम नवमी के अवसर पर मां भद्रकाली मेले में भद्रकाली आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भद्रकाली मंदिर चौराहे पर विशाल शरबत व जंलजीरे का एवं मेडिकल सहायता शिविर लगाया गया । जिसमें हजारो की तादाद में लोगों ने जलजीरा व शर्बत पेयजल को ग्रहण किया गर्मी से राहत पाई । इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन भवानी चाचान ने बताया भीषण गर्मी को देखते हुए भद्रकाली मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मीठा शरबत व जलजीरा की सेवा की गई । इस सेवा भावना में अध्यक्ष दिनेश तलवाडिया कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल राजेश हिसारिया कमल खदरिया अजय सुखीजा बिंदर सिंह डॉक्टर प्रदीप सहारण मोहित गोयल डॉक्टर पारस जैन मनप्रीत सिंह बजरंग व सुरेंद्र कुमार ने अपनी सेवाएं दी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































