कलेक्टर जाकीर हुसैन के करकमलो द्वारा गौकाष्ठ मशीन का बटन दबाकर उदघाटन किया

718

हनुमानगढ़ – श्री नन्दी गौशाला कल्याणभूमि समिति मंे कलेक्टर हनुमानगढ़ जाकीर हुसैन के करकमलो द्वारा गौकाष्ठ मशीन का बटन दबाकर उदघाटन किया गया। श्री गौशाला समिति अध्यक्ष मनोहरलाल बसंल ने बताया कि श्री कल्याण भूमि में हर वर्ष दो हजार किवण्टल लकड़ी की जरूरत रहती है और पर्यावरण की रक्षा के लिए गौकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा, इस गौकाष्ठ मशीन से प्रतिदिन 30 किवण्टल लकड़ी का उत्पादन किया जाएगा, जिसके उपयोग से लगभग 800 किवण्टल लकड़ी की बचत हर वर्ष की जाएगी । इस मौके पर विजय रौंता, राकेश बंसल, रमेश काठपाल, टेरजरी अधिकारी सुनील ढाका, उपनिदेशक कृषि दानाराम गोदारा, पशुपालन सयुक्त निदेशक डाॅ नरेन्द्र चाहर, पूर्व सयुक्त निदेशक डाॅ मुखराम कड़वासरा, डाॅ राकेश गाधी, डॅा हरिश गुप्ता, शिवरत्न खड़गावत, विजय गोयल, रमेश जुनेजा, अजय गर्ग कश्मीशरी लाल मिढा, भूषण जिन्दल, साधुराम सिंगला, हरिश शर्मा, सन्दीप अग्रवाल व गौसेवक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर द्वारा दानदाताओ व गौसेवको को सम्मानित किया गया। समिति द्वारा आए हुए सभी मेहमानो व गौसेवेको का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।