हनुमानगढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में वर्ष 1985 से लगातार मां भद्रकाली मेले में अपनी सेवाएं दे रही हनुमानगढ़ सेवा समिति ( भारत क्लब) ने अपने सेवा कार्य में एक और अध्याय जोड़ते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए यात्री विश्राम गृह का निर्माण किया है जिसका उद्घाटन हरिद्वार से पधारे स्वामी सुरेश मुनी जी महाराज ने रिबन काट कर किया किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे स्वामी रामानन्द जी व स्वामी नरोत्मानन्द जी भी उपस्थिति थे।
स्वामी जी ने समिति के सभी पदाधिकारी व भद्रकाली मंदिर से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की मंगल कामना का आशीर्वाद देते हुए समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति का योगदान समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य करती रहेगा। उन्होंने कहा कि माता रानी समिति के सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति भक्ति प्रदान करें व ऐसे सेवा कार्य करते रहे यही माता रानी से प्रार्थना करते हैं स्वामी जी ने कहा कि मां भद्रकाली अनेक रूपों में विराजमान है माता के रूप में काली के रूप में लक्ष्मी के रूप में वह दुर्गा के रूप में विराजमान है माता रानी से जो भी मांगो वो सभी के कार्य पूर्ण करती है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी समिति के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समिति पदाधिकारीयों ने स्वामी जी का दोशाला ओड्ढा कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
उद्घाटन समारोह के बाद स्वामी सुरेश मुनी जी ने भद्रकाली मंदिर में मत्था टेक कर इलाके की सुख समृद्धि की कामना की इस अवसर पर मंदिर पुजारी छोटू पुरी ने महाराज जी व उनके आए साथ आए संतों का साफा पहनाकर स्वागत किया व मंदिर के इतिहास के बारे में अवगत करवाया समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रदालुओं की परेशानियों को देखते हुए जन सहयोग से एक शेड का निर्माण करवाया गया है जिससे श्रदालुओं को धूप, बारिश आदि से बचाव हो सकेगा। सचिव सुनील धूड़िया ने बताया की समिति पिछले 41 वर्षों से भद्रकाली मेले में सेवा कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए जूताघर,पेयजल,खोयापाया, चिकित्सा सेवाएं आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल, सचिन सुनील धूड़िया, कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल, उपाध्यक्ष रामकुमार मंगवाना, विनोद गर्ग, यशपाल मुंजाल, विनोद सुथार, डॉ मोहनलाल शर्मा, मनी शंकर जालंधरा, विकास कालड़ा, जितेंद्र जिंदल, बजरंग सिंह, विपिन कालड़ा, देवीलाल पेंटर, योगेश कुमार, अजय शर्मा, महेश कुमार,सुभाष बंसल (सेवानिवृत्ति अधिशासी अभियंता नगर परिषद ),महावीर स्वामी (सेवानिवृत अतिरिक्त जिला न्यायधीश) नरेश गर्ग बिट्टू ,रोहित जिंदल, रामनिवास जिंदल, मनोज गोयल, दीपक बंसल, बिट्टू सिंगला, दीपक जिंदल आदि उपस्थित थे
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































