कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने तीन राज्यों में कांग्रेस से कम सीटें पाने के बावजूद सरकार बना ली, जानिए कैसे

0
454

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 में 222 सीटों पर शनिवार को मतदान शुरू हो गए है। कर्नाटक कांग्रेस शासित आखिरी सबसे बड़ा राज्य है। सिद्दारमैया 40 साल में राज्य के पहले सीएम हैं, जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एक मात्र राज्य है, जहां भाजपा ने पहली बार 2008 में सरकार बनाई थी।

इन दोनों पार्टियों को जेडीएस से चुनौती मिल रही है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को राज्य में 19.89% वोट और 40 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 36.59% वोट और 122 सीटें मिली थीं। जेडीएस को 20.19% वोट और 40 सीटें मिली थीं।

हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य में मोदी लहर और पूर्व सीएम येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी से फायदा हुआ। पार्टी को राज्य में 28 में से 17 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में भाजपा को 43% वोट मिले। यह 2013 के विधानसभा चुनाव से 23% ज्यादा थे। कांग्रेस को 40.08% वोट मिले थे। ये विधानसभा चुनाव से 3.5% ज्यादा थे। जेडीएस को 11% वोट मिले, यह 2013 के चुनाव से 10% कम थे।

2014 में भाजपा विधानसभा सीटों के लिहाज से राज्य में 224 में 132 सीटों पर आगे थी। कांग्रेस को 77 और जेडीएस को महज 11 सीटों पर बढ़त मिली थी। इस बार कांग्रेस को राज्य में पूर्ण बहुमत (113 सीटें) तभी हासिल हो सकता है, जब भाजपा को 2014 के लोकसभा चुनाव में मिले वोट से कम से कम 5% वोट दूसरे दल को स्विंग हों। ये वोट कांग्रेस, जेडीएस को शेयर होने चाहिए।

बहुमत से कुछ सीट भी दूर रही कांग्रेस तो होगी भाजपा की सरकार-
कर्नाटक चुनाव को लेकर करीब 17 ओपिनियन पोल्स आए हैं। इनमें से 13 ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार जताए हैं। सिर्फ 4 पोल्स ने किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है। सभी पोल्स का औसत देखें तो राज्य में भाजपा को 87, कांग्रेस को 96, जेडीएस को 36 सीटें मिल रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि यदि कांग्रेस राज्य में बहुमत से कुछ सीट भी दूर रही तो भाजपा कर्नाटक में भी सरकार बना लेगी। क्योंकि पूर्व में मणिपुर, गोवा चुनाव और मेघालय में भाजपा बहुमत नहीं मिलने के बावजूद सरकार बना चुकी है। यहां भाजपा को कांग्रेस से कम सीटें मिली थीं। इन राज्यों में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटें मिलीं थीं। 2014 में मोदी के पीएम बनने के बाद 21 राज्य में चुनाव हुए हैं। इनमें से भाजपा ने 15 में सरकार बनाई है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए