महाराजा अग्रसैन जयंती मनाई

190

हनुमानगढ़। अग्रवाल समाज समिति हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा महाराजा अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य में गुरूवार को प्रातः जंक्शन महाराजा अग्रसैन चौक पर झण्डारोहण कर प्रसाद का वितरण किया गया। समिति सचिव अमरनाथ सिंगला ने बताया कि महाराजा अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य में शाम को महाराजा अग्रसैन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। उन्होने समाज के लोगों को उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर सेवानिवृत्त अधीशाषी अभियंता सुभाष बंसल, संरक्षक मथरामदास बंसल, संगठन मंत्री पारस गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित बलाडिया, उपाध्यक्ष सुमित गर्ग, सचिव अमरनाथ सिंगला, सहसचिव प्रिंस गर्ग, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बंसल डिम्पल, कार्यकारणी सदस्य प्रवीण गोयल सहित अन्य अग्र बंधु मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।