मजदूरी कम देने एवं मालिक द्वारा मजदूरों को धमकाने व मारपीट करने बाबत ज्ञापन सौंपा

164

हनुमानगढ़। राजस्थान अम्बेडकर ईट भट्टा मजदूर युनियन के शुक्रवार को जिला कलैक्टर हनुमानगढ़ को ज्ञापन देकर ईन्ट भट्टा मजदूरों को मजदूरी कम देने एवं मालिक द्वारा मजदूरों को धमकाने व मारपीट करने बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मजदूर नेता रविन्द्र बावरी ने बताया कि कुछ मजदूर तहसील भादरा के बलवान सिहाग के ईट भट्टे पर काम करते थे। करीब 8 मजदूरों ने पूरे सीजन भट्टे पर काम किया और श्रम विभाग द्वारा तय रेटो से भुगतान करने की बात तय हुई थी। जिसमें 65 प्रतिशत भुगतान मजदूरों का कर दिया गया था, परन्तु बाकी का शेष 35 प्रतिशत भुगतान अभी भी शेष है। भट्टा मालिकों द्वारा शेष भुगतान न करने के उद्देश्य से जहां मजदूर रह रहे थे, वहां का पानी व बिजली बंद करवा दिया व साथ ही गुड्ड़ों से पीटवाने की धमकी भी दी।

करीब 15 दिनों से प्रावासी मजदूर भूखे-प्यासे भट्टे पर बैठे हैं और इस प्रचण्ड गर्मी में ना तो मालिक द्वारा पीने का पानी दिया जा रहा है और ना ही हिसाब किया जा रहा है। गर्मी के कारण मजदूरों के बच्चों की तबीयत तक खराब हो चुकी है, परन्तु आज दिन तक प्रवासी मजदूरों का हिसाब नही किया गया। समस्त प्रवासी मजदूरों ने जिला कलक्टर के समक्ष गुहार लगाकर मजदूरों की मजदूरी दिलवाने व मजदूरों के साथ वादाखिलाफी व गाली गलौच करने पर भट्टा मालित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर तुलसीराम ,राजू चन्डपाल, रजनेश, रविन्द्र, नन्हेलाल, दयाराम, कृष्णपाल, नितिन व अन्य प्रवासी मजदूर मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।