एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

118

हनुमानगढ़। गांधी जयंती सेवा सप्ताह के अंतर्गत पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और समाज सेवा का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्या डॉ. चंद्रा गुरनानी के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और सेवा भाव ही जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी का मार्गदर्शन आज भी युवाओं को सही दिशा देता है।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान किया। परिसर की सफाई की, वृक्षों की देखभाल की तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भी अनेक गतिविधियाँ की गईं।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन सेवा और सादगी को समर्पित था। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि श्रमदान, स्वच्छता और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।