राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पैदल यात्रा का आयोजन किया

138

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगरमण्डल टाउन एवं जंक्शन द्वारा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। भारी बरसात के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन कर्जमाफी तो हुई नहीं। बल्कि आज किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले साढे 4 सालों में राजस्थान भ्रष्टाचार और महिला अपराधों के मामलों में देश में नंबर एक पर आ गया है। कांग्रेस के मंत्री विधायक खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

कार्यक्रम में टाउन के प्रभारी रामसिंह बराड़, जिला उपाध्यक्ष कविन्द्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष बलराज सिंह दानेवालिया, जंक्शन मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, पार्षद गुरदीप सिंह बब्बी, जयपुर चलो अभियान के संयोजक विकास गुप्ता ने पदयात्रा निकालकर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से जयपुर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व कृउमस अध्यक्ष अरूण खिलेरी, प्रकाश तंवर, अशोक जोईया, खेमचंद तेजवानी, कलवंत सिंह, संदीप वर्मा, रतन जसूजा, विशाल सोनी, विश्वास कुमार, दौलतराम गुप्ता, रामसिंह जादौन, अमित सहू,सोनू शेखावत, मनीष स्वामी, राजू गोस्वामी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।