संवाददाता शाहपुरा। भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भीलवाड़ा नगरपरिषद सभापति राकेश पाठक ने कहा विधायक सांखला का धरना जिले में मिल का पत्थर साबित होगा। प्रदेश सरकार अपराध व भ्रष्टाचार में अव्वल विधायक अवस्थी। कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार मुंगड़ ने बताया की क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला के सानिध्य में आयोजित अनिश्चितकालीन धरने के नोवें दिन भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के सानिध्य में आयोजित हुआ । धरने में आसीन्द पंचायत समिति सदस्य समस्त उप प्रधान श्रवण दास वैष्णव के नेतृत्व में वाहन रेली के रूप में पीडब्ल्यूडी चौराहे से आसींद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय धरना स्थल पर धरने का समर्थन करने पहुंचे।भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार ने पिछले 40 वर्षों का भ्रष्टाचार बेरोजगारी अपराध महिलाओं के साथ अत्याचार जैसी घटनाओं में रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इन सभी कामों में अव्वल बनकर रह गई है मंत्रियों के ऊपर चार सौ करोड़ नीट पेपर बेचने जैसे कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। विधायक जबर सिंह सांखला का धरना जिले की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार ने केवल बिजली के नाम पर जनता से डबल पैसे लूटने की होड़ मचा रखी है विधानसभा क्षेत्र आसींद की समस्त सड़कों की जो मांग की जा रही है वो बहुत ही आवश्यक है इन मांगों के पुरे होने तक धरना चारी रहेगा।सभापति राकेश पाठक ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक जबर सिंह सांखला ने जो जन समस्याओं हेतु अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है जो जनहित में सही है और उसके इस आन्दोलन में हम साथ है जब भी जरूरत हो आप दल बल के साथ भीलवाड़ा कलेक्टर घेराव करने आयेगे आपके साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर ईंट से ईंट बजा देंगे और सरकार को मांगे मानने तक धरना चारी रहेगा। क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पक्षपात नहीं करें जिन सड़को की मांग है उन सड़कों पर भाजपा कांग्रेस एवं आमजन सभी चलेंगे केवल बीजेपी वाले ही नही। इस लिये क्षेत्रवासियों को इस मुख्य मांगों को अतिशीघ्र पूरा करें। मुख्यमंत्री केवल मात्र धर्म विशेष लोगों को फायदा पहुंचाने का ही कार्य कर रही है पिछले साढे 3 साल से ही। विधायक सांखला ने धरने पर पधारे भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भीलवाड़ा सभापति राकेश पाठक का आभार जताया। पंचायत समिति सदस्य अमित सेन परासोली ने विधायक जब्बर सिंह सांखला के चल रहे । अनिश्चितकालीन धरने के समर्थन में अपने स्वयं के रक्त से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। और कहा कि राज्य सरकार अति शीघ्र जन समस्याओं का निराकरण करें नहीं तो अनशन व उग्र आंदोलन करूंगा जिसकि सारी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार कि होगी। धरना कार्यक्रम के पश्चात भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भीलवाड़ा सभापति राकेश पाठक, उपप्रधान श्रवणदास वैष्णव, और पंचायत समिति सदस्य अमित सेन परासोली ने विधायक जब्बर सिंह सांखला के समर्थन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड कार्यालय पर तहसीलदार आशीष सोनी को सैकड़ों की संख्या में ज्ञापन सौंपा। धरने को भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह चुण्डावत, पुर्व जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुण्डावत, मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन सुखवाल, जिला परिषद सदस्य अशोक तलाईच, सरपंच दिनेश तोषनीवाल, सरपंच प्रतिनिधि अविनाश व्यास ने संबोधित किया। धरने पर राकेश पाठक सभापति भीलवाड़ा, गोविन्द सिंह चुण्डावत जिला उपाध्यक्ष, भगवती प्रसाद शर्मा मंडल अध्यक्ष, पवन सुखवाल मंडल अध्यक्ष, तेजवीर सिंह चुण्डावत पुर्वजिला उपाध्यक्ष, अशोक तलाईच जिला परिषद सदस्य, श्रवण दास वैष्णव उपप्रधान, गोपाल तेली नेता प्रतिपक्ष, सरपंच गायत्री देवी, दुर्गपाल सिंह , दिनेश तोषनीवाल, विष्णु शंकर आमेटा, पंचायत समिति सदस्य अमित सेन परासोली , शान्ति लाल गुर्जर, विष्णु कुमार व्यास, कार्यक्रम संयोजक महामंत्री पवन कुमार मुंगड़, महामंत्री नरेंद्र सोनी, ईश्वर खटीक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन रेबारी, लक्ष्मण सिंह अटाली, मुकेश तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि अविनाश व्यास , रणजीत सिंह झालरा, विक्रम सिंह चुण्डावत नगरपालिका उपाध्यक्ष, पार्षद सत्येन्द्र सिंह चौहान, राकेश बंजारा, संजय सेन, मुलचंद खटीक, सरपंच प्रतिनिधि भीम सिंह राठौड़ कैलाश ट्रेलर, पार्षद अनिल सिंह तंवर, शिव सिंह कलियास, दिनेश वैष्णव, फोजमल गुर्जर, आदि विधानसभा क्षेत्र से से सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित थे। मंच संचालन पार्षद सत्येन्द्र सिंह चौहान ने किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































