भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए PM Modi को मिला सियोल पीस प्राइज

0
631

द सोल पीस प्राइज कमेटी (The Seoul Peace Prize Committee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के सोल पीस प्राइज के लिए चुना है। उन्हें यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सहयोग की बेहतरी, वैश्विक आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने, करप्शन के खिलाफ लड़ाई और भारत की जनता तथा लोकतंत्र के विकास की दिशा में प्रतिबद्धता के चलते मिला है।पीएम मोदी सियोल पीस प्राइज पाने वाले 14वें व्यक्ति होंगे

आपको बता दें, 1990 में सियोल में आयोजित 24वें ओलंपिक खेलों की सफलता का जश्न मनाने के लिए सियोल पीस प्राइज की स्थापना की गई थी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के पूर्व अध्यक्ष जुआन एंटोनियो समरंच को सबसे पहले इस सम्मान से नवाजा गया था। इस सम्मान को प्राप्त करने वालों में संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल शामिल हैं।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटारेस ने पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत के लिए बहुत ही गौरव का दिन है, आज संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ‘Champions of the Earth’ का अवार्ड दिया गया।

उन्होंने कहा कि हम Earth को Planet नहीं मानते हैं, पृथ्वी हमारे लिए ग्रह नहीं है, पृथ्वी हमारे लिए मां है। भारत में जब भवन बनाए जाते हैं तो भूमि-पूजन किया जाता है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने कहा कि पीएम मोदी ने (पर्यावरण के क्षेत्र में) जिस नेतृत्व का प्रदर्शन किया है, दुनिया में उसकी कमी है। ग्रीन इकोनॉमी का आने वाले दशक में बड़ा योगदान होगा।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now