पुलिस दिवस समारोह, अति उत्तम सेवा चिह्न और उत्तम सेवा चिह्न से किया सम्मानित

242

हनुमानगढ़। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बीकानेर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय समारोह में हनुमानगढ़ जिले में पदस्थापित पांच पुलिस जवानों को सर्वाेत्तम सेवा चिह्न प्रदान किया गया। इसी के साथ रिजर्व पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की ओर से 28 पुलिस जवानों को अति उत्तम सेवा चिह्न व 38 पुलिस जवानों को उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। अति उत्तम सेवा चिह्न के लिए एएसआई भागीरथ, रामदयाल, सुरेश चन्द्र मीणा व मोमनराम, हैड कांस्टेबल शम्भूदयाल (एटीएस जयपुर), लायक सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामस्वरूप, केदारनाथ, शेरसिंह, रामस्वरूप, अशोक बिश्नोई, सत्यवीर, सुभाष चन्द्र, अमीलाल, राकेश कुमार व राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल तेजेन्द्र सिंह, दलवीर सिंह, नेतराम, राकेश कुमार, हरविन्द्र सिंह, हनुमान प्रसाद, बलराज, सन्तलाल, सुभाष चन्द्र, विजय सिंह व जसवन्त सिंह का चयन किया गया है।

वहीं, उत्तम सेवा चिह्न से जिन पुलिस जवानों को सम्मानित किया जाएगा उनमें हैड कांस्टेबल सुखपाल सिंह व कलवन्त सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, तिलोक गिरी, सुनीता, बलदेव कुमार, विष्णु दत्त (जिला अनूपगढ़), रणजीत सिंह जाखड़, राजीव पूनिया, सन्दीप कुमार (कांस्टेबल 747), अमनदीप, प्रदीप कुमार, काशीराम, मन्जूबाला, सन्दीप कुमार (कांस्टेबल 769), चन्द्रविजय शेखर, पवन कुमार (कांस्टेबल 768), सन्दीप कुमार (कांस्टेबल 570), रोमिका खीचड़, मोहन सिंह, गुरमेल सिंह, राजकुमार, दिनेश कुमार, रीना कुमारी, मुकेश कुमार, राजवीर सिंह मील, पवन कुमार (कांस्टेबल 1067), सुमन सिरावता, रामनिवास, शंकरलाल, बजरंग लाल, बलजीत सिंह, भिन्द्र कौर, पूनम कुमारी, गायत्री, सुमन बाजिया, सुरेश कुमार व जिलेसिंह सहारण को सम्मानित किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।