तिरंगा यात्रा की तैयारी शुरू, सेना के सम्मान में निकाली जाएगी यात्रा

238

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के अंतर्गत राजस्थान में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में प्रदेश में तिरंगा यात्रा की शुरुआत 16 मई को राजधानी जयपुर से होगी। इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जाग्रत करना और सेना के अदम्य साहस को सम्मानित करना है। हनुमानगढ़ में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक के मुख्य वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष और तिरंगा यात्रा प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ ने की। जब कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने की।
बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए दुस्साहस के जवाब में भारतीय सेना ने साहसिक कार्रवाई करते हुए न केवल आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, बल्कि दुश्मन देश को करारा जवाब दिया। सेना ने 170 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकवाद पर चोट की और पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। राठौड़ ने कहा कि पाकिस्तान ने जब आम नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की, तब हमारी सेना ने अपने अद्वितीय शौर्य से दुश्मन के हर हमले को नाकाम किया। दुश्मन का एक प्रहार भी भारत की सेवा के समक्ष नहीं टिक पाया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा मीडिया में हवा बाजी करते हुए भारत के उधमपुर एयरबेस के नष्ट होने का दावा किया था, जबकि उसी स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ ही घंटों पहले पहुंचकर उनके दावे को झूठा सिद्ध किया।  भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब बात केवल पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) पर ही होगी। भारत आतंकवाद और बातचीत को साथ नहीं चलने देगा।

आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।