मेरठ की जनसभा में पीएम मोदी ने किया बड़े SCAM का खुलासा

0
554

उत्तर प्रदेश: 11 फरवरी को यूपी चुनाव है उसे ठीक पहले पीएम मोदी ने मेरठ में एक जनसभा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई तो स्कैम (SCAM) से है। स्कैम का मतलब उन्होंने कहा कि S फॉर समाजवादी पार्टी, C फॉर कांग्रेस, A फॉर अखिलेश तथा M फॉर मायावती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार हर चीज को वोट बैंक से तौलती रही है। यहां गरीबों को सही से इलाज भी नहीं मिल पा रहा। अमृत योजना के तहत सात हजार दो सौ करोड़ दिए गए लेकिन चार सौ करोड़ ही खर्च किया। इन्हें पाई पाई के हिसाब का डर था। अखिलेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया। यह सरकार विकास में बाधक है इसे हटाना होगा। स्वच्छ प्रदेश के साथ ही स्वच्छ मेरठ के लिए भी हामी भरवाई। सफाई अभियान के लिए प्रदेश सरकार को साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये दिए। ये चालीस करोड़ रुपये भी खर्च नहीं कर सके।

ये परिवारवाद में ही उलझे रहे। दिल्ली सरकार प्रदेश की स्थिति बदलने के लिए हर तरह तैयार है। उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना है तो पहले यहां की सरकार बदलो। सभी का अपना घर होना चाहिए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए की सभी वर्ग सुकून से रहें। 2022 तक सभी के पास अपना घर होगा, यह मेरा सपना है। मुझे मोहल्ले की कुश्ती नहीं बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों से लड़ना है। उत्तर प्रदेश को बचाने व बनाने के लिए आशीर्वाद दीजिए। भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाइए। भारत माता की जय के साथ मोदी का भाषण खत्म।

भाषण के मुख्य अंश-

  • नरेंद्र मोदी ने कहा यह इलाका हिदुस्तान में सबसे ज्यादा गन्ने की खेती करने वाला क्षेत्र है। किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया। चीनी खाने वाले व बेचने वाले मोटे हो रहे लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही लघु और सीमांत किसानों के फसली ऋण माफ किए जाएंगे। गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन में होगा।
  • हमने सेवानिवृत्त फौजियों को वन रैंक वन पेंशन दिया। मैंने सीमा पर तैनात फौजियों से बात की उनके इरादे जानने की कोशिश की। जब हमारी फौज ने सिर्जिकल स्ट्राइक की तो दुनिया के कई देश अध्ययन कर रहे कि यह कैसे हुआ। हमने पाकिस्तान की धरती पर जाकर पाई-पाई का हिसाब चुकता कर दिया। देश का दुर्भाग्य देखिए कि कुछ ओछी राजनीति करने वाले सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाने लगे। उन्हें मलाल था कि मेरे सभी जवान सही सलामत वापस आए, क्या ऐसे लोगों को देश में राजनीति करने का हक है। राजनीति का स्तर बहुत गिर चुका है।

     JNU प्रोफेसर का JNVU में विवादित बयान, कहा देश के लिए काम नहीं करते जवान

  • मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुझे आपका साथ चाहिए। जब तक मैं हूं चैन से नहीं बैठूंगा और लुटेरों को भी चैन से नहीं बैठने दूंगा। बजट पर किसानों का पूरा ध्यान रखा। जनता को लूटने वालों को जवाब देना ही पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को पेरशान करने का हक अधिकारियों को नहीं है। मुझे बड़े बेईमानों से लड़ना है। मुझे मोहल्ले की कुश्ती नहीं बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों से लड़ना है।

दिलचस्प है मुलायम-कांग्रेस का इतिहास:

अगर इतिहास पर नजर डालें तो देखेंगे कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव हमेशा से कांग्रेस विरोधी रहे हैं। इस तरह ये देखना दिलचस्प होगा कि अब सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का भविष्य कैसा होगा। क्योंकि जनता की नजर कहीं ना कहीं राहुल की चाल पर है अगर राहुल ने अखिलेश के साथ गठबंधन किया है तो इसका फायदा वो किस तरह उठाएंगे। शायद राहुल गांधी के लिए यूपी ही इकलौता राज्य है जहां वह सबसे ज्यादा मेहनत करते हैं। उनका मकसद रहता है खुद को नेहरू-गांधी के वंशज के रूप में योग्य साबित करना।

LIVE विधानसभा चुनाव 2017: गोवा में 1 बजे तक 53%, जबकि पंजाब में 35% वोटिंग

अगर आपको याद हो तो 2009 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस सिर्फ 21 सीटें ही जीती थी तब लोगों को लगा था कि शायद अगले चुनाव में पार्टी फिर वापसी करे। पर ऐसा नहीं हुआ, 2012 विधानसभा चुनाव और 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का आकार और छोटा हो गया। इसीलिए 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर कद बढ़ाने के लिए अखिलेश यादव के सहारे चुनावी दंगल में ताल ठोंका है।

Video: युवराज ने चहल से पूछा- जब मैंने तुम्हें गोद में उठाया था तब तुम्हें कैसा लगा?

दूसरी तरह यादवों का स्थानीय निकाय चुनाव में दबदबा कायम है। इसी तरह नौकरशाही समेत प्रदेश के तमाम बड़े पदों पर यादवों की नियुक्ति। पूरे प्रदेश में तमाम महत्वपूर्ण पुलिस स्टेशनों पर यादव जाति के लोगों की तैनाती और बड़ी संख्या में भर्ती। खैर कई सारे सवालों का जवाब 11 तारिख के चुनावों के परिणामों के आने के बाद मिल ही जाएंगे।