इंदिरा गांधी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियंका जोइया को राज्य सरकार से स्कूटी सम्मान ।।

155

हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित इंदिरा गांधी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रियंका जोइया पुत्री जयदेव जोइया ने कक्षा 12वीं में 89% अंक  प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राज्य सरकार द्वारा काली बाई भील स्कुटी योजना के अन्तर्गत स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।
विद्यालय के निदेशक दयाराम सैन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियंका की यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और विद्यालय के उच्च स्तरीय शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा, “हमारे विद्यालय का उद्देश्य सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रियंका ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सैन ने भी प्रियंका की सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। यहां अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि नैतिक व व्यावहारिक शिक्षा भी दी जाती है, जिससे वे जीवन में आगे बढ़कर समाज व राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।