हनुमानगढ़। सीटू ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर उत्तरप्रदेश से मजदूरी के लिए हनुमानगढ़ आये मजदूर की बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सरपंच बलदेव सिंह मक्कासर ने बताया कि 27 अप्रैल रात्रि को मजदूर गलशेर की पुत्री गुमशुदा हुई थी, आज लगभग दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस बेटी को बरामद नही कर पाई है। उन्होने कहा कि पुलिस को नामजद आरोपी भी दिये गये है, परन्तु पुलिस दबाव में काम करती हुई आरोपियों पर कोई कार्यवाही नही कर रही है। उन्होने कहा कि मजदूर के अपने घर उत्तरप्रदेश जाना था, परन्तु पुलिस द्वारा बेटी की बरामदगी नही होने के कारण वह बिना काम के हनुमानगढ़ में रह रहा है, और उसका जीवनयापन करना भी दुर्भर हो चुका है। सीटू नेता रामेश्वर वर्मा ने कहा कि पुलिस स्थापना दिवस की खुशियां को मना रही है, परन्तु पुलिस की निकम्मी कार्यप्रणाली के कारण अनेकों घरों की खुशियां तबाह हो चुकी है।
उन्होने कहा कि पुलिस थाना के चक्कर लगा लगाकर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दे देकर आमजन की चप्पले घस जाती है, परन्तु पुलिस अपनी सुस्त प्रणाली के चलते आमजन को प्रताड़ित कर रही है। माकपा नेता शेर सिंह शाक्य ने कहा कि अगर पुलिस 17 जून तक गुमशुदा बेटी को बरामद नही करती तो 18 जून को बस डिपो के सामने ओवरब्रिज को जाम कर विरोध किया जायेगा और आन्दोलन उग्र किया जायेगा। इस मौके पर बलदेव सिंह मक्कासर,कामरेड आत्मा सिंह, कामरेड बहादुर सिंह चौहान, कामरेड रोहिताश शाक्य,कामरेड मोहन लोहरा, रघुवीर वर्मा, कामरेड वेद मक्कासर, कामरेड मुकद्दर अली, कामरेड वली शेर, कामरेड तरसेम सिंह, कामरेड सुल्तान खान, कामरेड शिव कुमार, सहीराम मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































