दिल्ली हिंसा: पुलिस पर बंदूक ‘गोलीबाज’ शाहरुख UP से गिरफ्तार

0
985

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने वाले मोहम्मद शाहरुख को मंंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि शाहरुख को मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है। उसे दिल्ली लाने के बाद पुलिस आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

बता दें, दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था। फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था। इस शख्स की पहचान शाहरुख के रूप में हुई थी। बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम उसकी तलाश में लगी थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now