मां बनी भक्षक, 3 बच्चों पर गड़ासे से किया हमला, एक की गई जान….पढ़े पूरी खबर

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी हम लोगों को भी नहीं मिल पाती अगर पुत्री शालिनी कुमारी मां के द्वारा भाई पर किए जा रहे हमले से डरकर घर से बाहर नहीं भागती।

0
365

sitamarhi bihar mother kill chieldren : कहते हैं मां भगवान का रूप होता है। क्या हो अगर जीवन दान देने वाली मां रक्षक से भक्षक बन जाए। ऐसा ही एक मामला बिहार (BIHAR) के सीतामढ़ी (SITAMARHI) से सामने आया है। जहां एक मां ने अपने गुस्से में तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया।

गुस्से में मां इस कदर हैवानियत पर उतर आई की उसने अपने 2 साल के एक मासूम बच्चे की जान ले ली। यह घटना सीतामढ़ी जिले के चोरौत प्रखंड के बड़ी बेहटा पंचायत के बलसा गांव की है। यहां 30 वर्षीय काशी देवी ने अपने तीन बच्चों पर गड़ासे से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया।

हमले में 2 वर्षीय ऋषि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अंकित कुमार (6 माह)  और शालिनी कुमारी (4 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को दरभंगा के अस्पताल में रेफर किया गया है जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। लोगों ने आरोपी मां को पकड़कर रस्सी से बांध दिया था। इसके बाद उन्होंने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

हमले के वक्त खेत पर थे परिवारजन

काशी देवी और नवीन यादव की शादी 2018 में हुई थी। इस घटना के दौरान महिला का पति नवीन और ससुर रामदयाल यादव खेत की सिंचाई करने गए थे। जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली तो दोनों घटनास्थल पर पहुंच गए। वारदात के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पति से झगड़ा कर महिला ने गड़ासे से अपने बच्चों पर हमला कर दिया है। हमले में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

महिला का चल रहा है प्रेम प्रसंग

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी महिला का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण घर में विवाद होता रहता था। पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी हम लोगों को भी नहीं मिल पाती अगर पुत्री शालिनी कुमारी मां के द्वारा भाई पर किए जा रहे हमले से डरकर घर से बाहर नहीं भागती। वहीं, पुलिस ने मृतक मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह पंचदूत मीडिया की नहीं है। निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहांक्लिक करें.. इसके अलावा आप हमेंफेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्रामऔरयूट्यूबचैनल पर फॉलो कर सकते हैं।