हनुमानगढ़। श्रीराम प्रभात फेरी हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा शहर की सुखस्मृद्धि व खुशहाली की कामना को जंक्शन चन्द्रशेखर आजाद वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का आगाज रविवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में कोरोना महामारी की गाईडलाईन की पालना करते हुए भीड़ भाड़ नही की गई। कलश यात्रा से पहले यजमान रतनलाल शर्मा द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करवाई गई जिसके पश्चात शिव कुटिया से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने नियमित दुरी का पालन करते हुए सिर पर कलश धारण कर भक्तिगीत गाती नजर आई। कलश यात्रा शिव कुटिया से आरम्भ होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गाे से होती हुई चन्द्रशेखर आजाद वाटिका में संपन्न हुई। आयोजक श्री राम प्रभात फेरी मंडल के सदस्यों ने बताया कि शहर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में ऋषिकेश से ब्रह्मचारी श्री हरिदास जी महाराज कथा का वाचन करेगे। कथा के दौरान दोपहर 2ः30बजे से 3 बजे तक ाजन कीर्तन व 3 से सायं 6 बजे तक कथा का आयोजन कयिा जायेगा। उक्त आयोजन में विशेष बात यह है कि उक्त आयोजन में व्यास पीठ पर किसी प्रकार की भेंट या चढावा नही चढ़ेगा व संतों के चरण छुना भी व्रजित है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































