भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ टाउन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

15

हनुमानगढ़। भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ टाउन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें अनेक नए चेहरों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेतृत्व में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। कार्यक्रम में पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प लेते हुए सभी ने संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का वादा किया। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप और भाजपा के हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अमित सहू ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पटका पहनाने को केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की डोर बताते हुए कहा कि यह प्रतीक है एक ऐसी जिम्मेदारी का, जिसे निभाते हुए न केवल संगठन को मजबूत बनाना है बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी है। डॉ. रामप्रताप ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का संवाहक होता है। उन्होंने कहा कि पद एक सेवा का माध्यम है, जिसे आत्मसात करते हुए आम जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना ही सच्ची कार्यसंस्कृति है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सभी को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक खिच्ची, राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, सुशील शर्मा, गुरचरण छापोला, मंत्री विकास डोडा, योगेश शर्मा, रेणु मोर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, सुभाष पटवारी, मण्डल अध्यक्ष बलराज मान, ओम सारस्वत, हैप्पी राजवी, पवन मोर्या, नरेश सिहाग, पृथ्वी गोदारा, भगवानराम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।