पांचवा विशाल भंडारा पंचायत समिति के आगे बीआर केटर्स से रवाना

190

हनुमानगढ़। बाबा रामदेव सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा पांचवा विशाल भंडारा पंचायत समिति के आगे बीआर केटर्स से रवाना हुआ । उक्त भंडारे को फुडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतराम जिन्दल, यातायात थानाप्रभारी अनिल चिन्दा, पार्षद अर्चित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर बाबा के जयकारों के साथ भंडारे को रवाना किया। समिति संरक्षक मोहन ठठई ने बताया रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए यह पांचवा विशाल भंडारा रामदेवरा से 11 किलोमीटर पहले लिंक रोड पर दूधली गांव के घुड़साल मंदिर पर लगाया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन, नहाने, मेडिकल, नाश्ता चाय पानी एवं ठहरने की व्यवस्था की जाती है । उन्होंने बताया इस भंडारे में 4 ट्रक व 2 टाटा एस से खाद्य सामग्री लेकर 120 सेवादारों का पहला जत्था आज रवाना हुआ, जो लगभग 8 दिन तक दिन-रात पैदल यात्रियों की सेवा करेगा, यह भंडारा हनुमानगढ़ क्षेत्र के भक्तों द्वारा जन सहयोग से लगाया जाता है। उन्होने बताया कि समिति प्रयासरत है जल्द ही दूधली गांव में अपनी स्थाई जगह लेकर शैड़ सहित अन्य व्यवस्थाएं की जायेगी। इस मौके पर पवन अग्रवाल, संतलाल जिंदल, श्याम बिहारी, यूनुस खान, हैप्पी जिंदल, मैनपाल, अशोक पुरी, सुरेंद्र पुरी, रवी गर्ग, सोनू मुंजल, राजकुमार गाड़ी, सन्टी गाड़ी, विक्की किशनपुरा, महावीर भाम्भू, महावीर सहारन, हेतराम ढाका, सोहनलाल हलवाई, मनोज दास हलवाई, पुनीत कुमार, आशीष, कुलदीप सिंह पन्नू, अनिल किशनपुरा, सुनील, अश्विनी बसल, आनंद मित्तल, आदि ने भाग लिया ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।