– श्रद्धालुओं में उत्साह, 15 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
हनुमानगढ़। श्रीश्याम मित्र मण्डल सेवा समिति हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा आयोजित 16 वें श्रीश्याम रंगीला महोत्सव का प्रचार रथ मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ रवाना हुआ। प्रचार रथ रवानगी से पहले मुख्य यजमान नगरपरिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवां, पार्षद गुरदीप चहल, बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान, पार्षद बलराज दानेवालिया, पूर्व पार्षद राजेश मदान, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता सहित समस्त मण्डल के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की जिसके पश्चात बाबा श्याम की आरती की गई और प्रचार रथ को जयकारों के साथ रवाना किया। प्रचार रथ रवानगी के पश्चात भूमि पूजन का आयोजन हुआ जिसमें अतिथियों ने भूमि पूजन व ध्वज स्थापित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीश्याम रंगीला महोत्सव 17 सितम्बर शनिवार को जंक्शन ट्रक युनियन के पास आयोजित होगा। इस महोत्सव में कलकत्ता से राज पारीक, समस्तीपुर से रेशमी शर्मा व हनुमानगढ़ से देव चुघ बाबा के सुन्दर सुन्दर भजनों का गुणगान करेगे। उन्होने बताया कि क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा पिछले 15 वर्षाे से उक्त आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होने बताया कि उक्त आयोजन के तहत 15 सितम्बर को जंक्शन दुर्गा मंदिर धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें विशेष आकर्षण का केन्द्र बाबा का निशान, सुन्दर सुन्दर झांकियां व पुष्प वर्षा रहेगी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































