हनुमानगढ़ टाउन की जय भोलेनाथ सेवा समिति द्वारा मंगलवार को दूसरी डाक कावड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना की गई। इस यात्रा का नेतृत्व समिति के प्रमुख पंकज बिश्नोई ने किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक यात्रा में कुल 13 कावड़िए शामिल हैं। यात्रा में नरेंद्र डूडी, पंकज डूडी, लविश बंसल, प्रदीप सिद्धू लाहोरिया, दीपू जाखड़, प्रवीण तरड़, गोरा बराड़, पिंटू बिश्नोई, मोनू, संदीप कुमार सहित अन्य शिवभक्त शामिल हुए हैं।
पंकज बिश्नोई ने बताया कि यह जत्था 18 जुलाई को हरिद्वार पहुंचकर वहां से गंगा जल लेकर रवाना होगा और 23 जुलाई को हनुमानगढ़ टाउन स्थित बिश्नोई धर्मशाला पहुंचेगा। यहां भोलेनाथ के भक्तों द्वारा कावड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। उसी दिन शहर में बोल बम के जयकारों के साथ एक भव्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कावड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं समिति सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर और माला पहनाकर कावड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महेंद्र पूनिया, वीर सिंह खालसा, राजेंद्र बिजारनिया, सुरेंद्र बिजारणिया, विक्रम डूडी, प्रकाश बिश्नोई, अनमोल सोनी, पंकज सिरावता एवं रोहित जावा विशेष रूप से मौजूद रहे। समिति द्वारा बताया गया कि यह यात्रा शिवभक्तों की आस्था और भक्ति का प्रतीक है तथा हर साल इस परंपरा को और अधिक भव्यता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। कावड़ यात्रा में भाग लेने वाले सभी शिवभक्तों की सुरक्षा, भोजन एवं आवास की व्यवस्था समिति द्वारा सुनिश्चित की गई है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































