हनुमानगढ़। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा गाव सतीपुरा की शमशान भूमि में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुवात की गई। पौधारोपण की शुरुवात जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने नीम प्रजाति का पौधा लगाकर की। पौधरोपण के तहत सरपंच प्रतिनिधि गुरलाल सिंह, पूर्व सरपंच बलराज सिंह, मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लाधु सिंह भाटी सहित समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने युद्धस्तर पर पौधरोपण कर पिकलन, नीम, लेसुआ प्रजाति के पौधे लगाकर इनकी सार संभाल का जिम्मा लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने ग्रामीणों में आई पौधारोपण के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति जिले में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है शहर की अन्य संस्थाओं को भी इनसे प्रेरणा लेकर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर गुरदेव सिंह, गोविंद सिंह रामगढ़िया, लोकराज शर्मा, रमेश शाक्य ,राजाराम बिश्नोई ,विपिन शर्मा, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गंगा सिंह, जितेंद्र शाक्य, जगतार सिंह, निर्मल सिंह, हरचरण सिंह ,बलराज सिंह, गुरलाल सिंह, नवनीत सिंह, मनप्रीत सिंह ,जगराज, परमजीत सिंह ,गुरप्रीत सिंह, राजन सिंह, साधू सिंह ,आत्मा सिंह ,राजेश चोयल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































