भारतीय संस्कृति का चेहरा खराब करते धर्मगुरू और उनके अंधभक्त

0
1363

मोक्ष, धर्म,परमात्मा की बात करने वाले हमारे योगी संत आज कौनसे मार्ग पर है ये हम राम रहीम मामले से अंदाजा लगा सकते है। ये ही नहीं कई और साधु-गुरू हुए है जो आज यौन शोषण मामलों में जेल की सलाखों के पीछे है। इसके दूसरी और अंधभक्त कम अपराधी नहीं है। उनके भक्तों को ना जानें क्यों ऐसा लगता है उनके सिवा परलोक सुधारक कोई और है ही नहीं। बीते दिन राम रहीम के फैसले के बाद जो भी हिंसक घटानाएं हुई वो हमारी कानून व्यवस्था और संस्कृति को धूमिल करती है।

राम रहीम, आसाराम जैसे गुरू अपनी तथाकथित काबिलियत के आवरण में ऐसे जुर्म को अंजाम देते हैं जो किसी भी कीमत पर न तो नैतिक है, न कानून सम्मत और न ही उसके पीछे कोई आध्यत्मिक आधार है। तो आज ऐसे ही कई संतों के बारे में बताते हैं जिन्होंने प्रवचन में तो आत्मा से परमात्मा का मिलन करवाया और अंधेरे में कुछ और ही किया।

आसाराम बापू

समर्थकों में बापू के नाम से मशहूर आसाराम इहलोक से ज्यादा परलोक सुधारने का रास्ता बताते थे। लेकिन जब पूरी दुनिया को उनके बारे में चौंकाने वाली जानकारियां मिली तो सफेद लिबास में दर्शन की बात कहने वाला ये शख्स मलिन नजर आने लगा। 2013 में आसाराम बापू पर आरोप लगा कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

Asaram-Bapu

पीड़ित लड़की का आरोप था कि आसाराम बापू अनैतिक यौनचार के लिए दबाव बनाते थे, हालांकि आसाराम आरोपों से इनकार करते रहे हैं। इसके अलावा 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ हुए अमानवीय कांड के लिए उन्होंने उसे ही जिम्मेदार बताया। आसाराम बापू ने कहा कि पांच या छह लोग दोषी नहीं हो सकते हैं। निर्भया को अपने गुनहगारों से रहम की अपील करनी चाहिए थी। अगर निर्भया ने वैसा किया होता तो न केवल उसकी इज्जत बच जाती, बल्कि उसकी जान भी सुरक्षित रहती। आसाराम बापू ने निर्भया को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि ताली सिर्फ एक हाथ से नहीं बजती है।

2361CF8300000578-2844815-image-132_1416616251910

स्वामी नित्यानंद

अब देश के दक्षिणी इलाके पर नजर डालते हैं। दिन के उजाले में स्वामी नित्यानंद अपने समर्थकों को आत्मा से परमात्मा के मिलन का रास्ता बताते थे। लेकिन उनके समर्थकों के लिए रात कुछ ज्यादा ही काली होती थी। नित्यानंद के खिलाफ उनकी एक शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा था कि वो जान से मारने की धमकी देते थे। इसके अलावा बेंगलुरु में नित्यानंद के आश्रम में छापेमारी के दौरान कंडोम और गांजा की बरामदगी हुई थी। ये भी आरोप लगाया जाता है कि तांत्रिक यौन संबंध स्थापित करने के लिए भी बेजा दबाव डाला जाता था।

20sant

संत रामपाल

अब एक बार फिर रुख उत्तर भारत के राज्य हरियाणा की तरफ करते हैं। देश और दुनिया को आध्यात्म की सीख देने से पहले रामपाल हरियाणा सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे। 2014 में करीब 30 घंटे के संघर्ष के बाद शांति के संदेश देने वाले अशांत नायक को उनके सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया।

chandraswami_111914033647

चंद्रास्वामी

विवादों में रहने वाले चंद्रास्वामी भी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ये बात अलग है कि वो अपने दर्शन से ज्यादा अपनी कारगुजारियों से चर्चा में रहे। चंद्रास्वामी अब इस दुनिया में नहीं हैं। बताया जाता है कि पूर्व पीएम पी वी नरसिम्हाराव के कार्यकाल के दौरान उनकी तूती बोलती थी। इसके अलावा वो ब्रिटिश पीएम मार्ग्रेट थैचर, अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर को आध्यात्मिक सलाह दिया करते थे। हालांकि उनका विवाद से नाम तब जुड़ा जब उनका नाम राजीव गांधी हत्याकांड में सामने आया। 1996 में लंदन स्थित कारोबारी लखु भाई पाठक के साथ धोखाधड़ी में नाम जुड़ा।

महर्षि महेश योगी

मशहूर बीटल इंग्लिश रॉक बैंड से महेश योगी का संबंध था। महेश योगी पर आरोप है कि उन्होंने मिया फैरो से यौन संबंध स्थापित करने का दबाव बनाया, जिसके बाद बीटल ने उनसे संबंध विच्छेद कर लिया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि बीटल की आड़ में महर्षि महेश योगी ड्रग्स का कारोबार किया करते थे। ये भी कहा जाता है कि बीच सेक्सी सैडी सांग को लिखने वाले जॉन लेनन ने उन पर हमला किया था। 2008 में महेश योगी की मौत हो गई थी।

 

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now