पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

227

हनुमानगढ़। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को जिला जाट समाज समिति, हनुमानगढ़ द्वारा जंक्शन स्थित जाट भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उन्हें एक महान जननेता बताया। जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल रणवां ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा गांव, किसान और खेतिहर मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि का मार्ग गांव के खेत और खलिहानों से होकर ही गुजरता है। चौधरी चरण सिंह का जीवन एक सशक्त किसान और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की परिकल्पना को समर्पित रहा। जाट भवन अध्यक्ष अनिल थोरी ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों को राजनीति की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियाँ लागू कीं। उन्होंने उन्हें ‘वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति’ के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि आज के समय में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। सभा में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह द्वारा भूमि सुधार, किसानों के ऋण माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे विषयों पर लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की नीतियों से ही किसान आंदोलन को नई दिशा मिली और देश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त हुई। इस मौके पर जिला जाट समाज समिति अध्यक्ष इन्द्रपाल रणवां , जाट भवन अध्यक्ष अनिल थोरी , कपिल सहारण , अजय रेवाड़ , राजेन्द्र नोजल , रजनीश जाखड़ , धिरु बलियारा , हर्ष , प्रदीप कुमार , अंकित , अमित बाना , राधेश्याम बेनीवाल , सुरेन्द्र जाखड़ , जयदेव जाखड़ , विनोद भांभू , नरेश बुरड़क मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।