बाइक-स्कूटर (Toll Tax for Bike) चलाने वालों को हाईवे पर किसी भी तरह का टोल टैक्स नहीं देना होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि मोदी सरकार आने वाले दिनों में नेशनल हादवे का इस्तेमाल करने वाले दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूल करेगी।
अब नितिन गडकरी ने इस पर सफाई दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 15 जुलाई से नेशनल हाईवे पर टू-व्हीलर चलाने वालों को भी टैक्स देना होगा। इन खबरों को सरकार ने फेक बताया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कहा- टू-व्हीलर चलाने वालों को पहले की तरह ही टोल टैक्स से छूट मिलती रहेगी।
ये भी पढ़ें: Agniveer Job: 12वीं पास के लिए निकली Air Force में अग्निवीर वायु भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सोशल मीडिया और मीडिया में छाई फेक न्यूज
कुछ रिपोर्टों में ये भी दावा किया गया था कि बाइक और स्कूटर वालों को FASTag लगवाना होगा और अगर नियम तोड़ा तो 2000 रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। कुछ में कहा गया कि हर महीने 150 रुपए की टोल फी देनी होगी। लेकिन, इन खबरों में कोई आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन या सरकारी बयान का जिक्र नहीं था।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार की तरफ से दो- पहिया वाहन चलाने वालों के लिए आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत उन्हें 15 जुलाई, 2025 से नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करने पर टोल टैक्स देना होगा।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें, केंद्र सरकार ने बीते दिनों वाहन चालकों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया था। सरकार की तरफ से सालाना पास को लेकर घोषणा की गई थी। इसके तहत वाहन चालक 3000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग बनवा सकते हैं, जो एक्टिव होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं के लिए वैध होगा। इस पास 15 अगस्त, 2005 से प्रभावी होगा।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































