विजय उत्सव रैली आयोजित

184

हनुमानगढ़। टाउन स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह एवं विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को समाज के सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को माला पहनाकर, राजस्थानी साफा बांधकर तथा सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. दिव्या शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 8वीं ग्रुप ए, 10वीं तथा 12वीं कक्षा के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का सम्मान विशेष रूप से किया गया। सम्मान समारोह के बाद एक रंगारंग विजय रैली निकाली गई, जिसमें अव्वल छात्र-छात्राएं खुली जीप में सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकले। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गुलाल उड़ाया, पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।