वीरेंद्र पारीक पटवार संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित 

158
हनुमानगढ़। राजस्थान पटवार संघ जिलाशाखा हनुमानगढ़ की बैठक रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष की कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई।  आगामी वर्ष की कार्यकारिणी विस्तार के लिए निर्वाचन अधिकारी श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव एवं क्षेत्रीय सलाहकार मनोज कुमार को नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र पारीक ने 2 मतो से जयकिशन सहारण को पराजित किया। इसी तरह चुनाव प्रकिया के तहत अशोक कुमार जिनागल पीलीबंगा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार कड़वा संगरिया को उपाध्यक्ष, धर्मवीर रावतसर को महामंत्री, अमरीश कुमार जाखड़ को संयुक्त मंत्री, अमर सिंह को संगठन मंत्री, मीरा देवी टिब्बी को कोषाध्यक्ष, दीनदयाल शर्मा, महावीर झोरड़ संगरिया, रोहिताश गिरी रावतसर, मुकेश कुमार नोहर, संदीप सहारण भादरा को क्षेत्रीय मंत्री एवं सलाहकार पर अधिक मत प्रापत कर विजेता रहे। बैठक में जिलेभर से पहुंचे समस्त पटवारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्टेट इन्फॉर्मेशन कोडिनेटर सुभाष जांगिड़ ने हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पारीक व समस्त कार्यकारिणी को जीत की बधाई देते हुए सदैव पटवारी हिट में कार्य करने का संकल्प दिलाया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।