वार्डवासियों ने विद्युत विभाग पर किया प्रदर्शन

227

हनुमानगढ़। वार्ड नम्बर 12 के वार्डवासियों ने गुरूवार को विद्युत कटौती से परेशान होकर सतीपुरा जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एससी को स्वाभीमान  जनजागृति एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष नारायण नायक के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले 1 माह से विद्युत ने नाजायज कट वार्ड में लग रहे है और कट होने के कारण वार्ड में जगह जगह तारों में जोड़ लगाये गये है। इसी के साथ लोड़ बढ़ने और वार्ड में केवल दो ट्रॉसफार्मर होने की वजह से वार्ड में एक सप्ताह में सात से अधिक बार तारे जल चुकी है, जिसे कई कई घंटे तक बिजली नहीं आती और जिस कारण वार्डवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नारायण नायक ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को अनेकों बार सुचित किया गया है और मात्र तार बदलकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होने बताया कि तार बदलने के कुछ घंटों में ही फिर से तार जल जाती है, जिस कारण पूरी पूरी रात वार्डवासियों सड़कों पर घूमने को मजबूर होते है।

वार्डवासियों की समस्या सुनने के पश्चात एससी ने तुरन्त प्रभाव से एईएन कुलदीप पुनिया को वार्ड में 4 ट्रॉसफार्मर तुरन्त प्रभाव से लगवाने व साथ ही अगर किसी भी तरह की तारों या अन्य चीजों की आवश्यकता होती है तो तुरन्त प्रभाव से व्यवस्था करवाकर वार्डवासियों को उक्त परेशानी से राहत देने के निर्देश दिये। एससी ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि आगामी 7 दिन में वार्ड में ट्रॉसफार्मर के साथ तारों सहित अन्य समस्याओं का सामधान कर दिया जायेगा। और तुरंत भाव से वार्ड में सभी लोड चेक किया जाए वह सभी जितनी भी तर कमजोर है उनको बदली जाए विद्युत कर्मचारियों को आदेश देते हुए टीम बनाकर वार्ड में चक्कर समस्या का निस्तारण करें इस मौके पर स्वाभिमान जन जागृति एकता मंच केप्रदेश अध्यक्ष नारायण नायक, मनीष मक्कासर, मदन जांगिड़, कुलदीप जांगिड़, प्रेम खटीक, सुनील धोबी, केस राम वर्मा, रमेश कश्यप, योगेश बघेल, सनी मिड्ढा रमेश वर्मा साजन अरोड़ा शेर सिंह प्रजापत कालू धोबी इंद्रेश ग्यारसी देवी संतोष देवी बसंती देवी कोयली देवी बाबू धोबी दौलत वर्मा राकेश भाटी व वार्ड के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।