– राष्ट्रीय युवक परिषद ने लगाए 21 परिंडे, पानी भरने का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ द्वारा बढ़ती गर्मी और पक्षियों की प्यास को देखते हुए रविवार को एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जंक्शन क्षेत्र की वाल्मीकि वाटिका में 21 परिंडो लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को जल उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है।
परिषद के जिला अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल स्रोत सूख जाने के कारण पक्षियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता, जिससे वे दम तोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए परिषद ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि केवल परिंडे लगाना ही काफी नहीं, उन्हें नियमित रूप से साफ पानी भरना भी आवश्यक है। परिषद के सदस्य अब इन सभी परिंदों में हर दिन सुबह-शाम पानी भरने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अभियान में परिषद के अनेक सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने न केवल परिंडे लगाए, बल्कि आमजन को भी अपने घरों, छतों व बाग-बगिचों में परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर परिषद सदस्य राम गोपाल सैन, कुरडाराम ,रामलाल कांवलिया, छोटेलाल सारवन, संजय हजारी, महेंद्र स्वामी, विनोद नायक मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































