बीजेपी मंत्री अनुराग ठाकुर (anurag thakur) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो स्कूल के एक कार्यक्रम में बच्चों के बीच दिख रहे हैं। उन्होंने इस दौरानबच्चों से पूछा कि अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला कौन था? इस पर बच्चे जवाब देते हुए दिखते हैं- नील आर्मस्ट्रांग। इस बीच बीजेपी सांसद ने बच्चों के जवाब को काटते हुए कहा कि पवनसुत हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे।
एक पल के लिए बच्चों के बीच सन्नाटा छा गया। इसके बाद मुस्कुराते हुए अनुराग ठाकुर ने स्कूली बच्चों से आगे कहा, ”क्योंकि अभी तक हमने अभी तक इतना ही देखा। जब तक हमें अपनी हजारों वर्ष पुरानी परंपरा, ज्ञान, संस्कृति का ज्ञान नहीं होगा तब तक अंग्रेजों ने जो हमें दिखाया है, वहीं तक हम सीमित होकर रह जाएंगे।
ये भी पढ़ें: 35 लाख के लिए महिला को ग्रेटर नोएडा में जिंदा जलाया, बेटे ने किए चौंकाने वाले खुलासे
प्रिंसिपल और अध्यापकों से हमारा अनुरोध है कि टेक्सट बुक से बाहर निकलकर जो हमारे वेद, परंपराएं हैं और ज्ञान हैं, उस दिशा की तरफ बढ़ेंगे तो हमें बहुत कुछ देखने को मिलेगा।”

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेल रहा है। अनुराग ठाकुर का वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश के ऊना के एक स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो को खुद अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































