टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा धमाका करते हुए Elon Musk ने अपनी AI कंपनी xAI के Grok AI में एक नया और पावरफुल Text-to-Video Generation Tool ‘Imagine’ लॉन्च कर दिया है। यह टूल यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट कमांड के आधार पर AI Video Generate करने की सुविधा देगा।
यह फीचर सीधा Google Gemini Veo3 और OpenAI Sora को चुनौती देता है, जो इस वक्त टेक्स्ट-टू-वीडियो मार्केट में सबसे पॉपुलर हैं।
क्या है Grok AI का Imagine फीचर?
- ‘Imagine’ नाम का यह नया फीचर यूजर्स की कल्पना (Imagination) के आधार पर वीडियो जेनरेट करता है।
- यह फीचर xAI के नए LLM मॉडल (Large Language Model) पर आधारित है जो इमेजिनेशन और टेक्स्ट प्रोसेसिंग को हाई लेवल पर सपोर्ट करता है।
- यूजर्स को बस एक कमांड देना होगा, जैसे – “a robot dancing in Times Square at night” और कुछ सेकंड में उसका एक वीडियो तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Airtel ने फ्री किया 17000 रुपये वाले Perplexity Pro का सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे उठाए फायदें
क्या खास है Imagine में?
- Imagine में दिया गया है “Spicy Mode”, जहां यूजर्स 6 सेकंड का एक शॉर्ट वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।
- यह फीचर खासतौर पर AI Generated Short Videos के लिए है, जो इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स या X वीडियो में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
- Imagine फिलहाल वेटलिस्ट बेस्ड एक्सेस पर मिलेगा और पहले उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो Grok AI के heavy या नियमित यूजर हैं।

किन यूजर्स को मिलेगा फीचर्स का सबसे पहले एक्सेस
X प्रीमियम यूजर्स को फिलहाल GrokAI Imagine फीचर का बीटा एक्सेस दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी इसके लिए सेलेक्टेड यूजर्स को चुना जाएगा। जो ग्रोक एआई के हैवी यूजर्स हैं उन्हें सबसे पहले बीटा इमेजिन का बीटा एक्सेस दिया जाएगा। इसके अलावा GrokAI में वैलेंटाइन मोड भी जोड़ा गया है।
इस फीचर का बीटा एक्सेस भी प्रीमियम यूजर्स को दिया गया है। वैलेंटाइन मोड में एक इमेजनरी कैरेक्टर है, जिसके साथ यूजर्स इन्टरैक्ट करके अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। यह यूजर्स के लिए एक डिजिटल फ्रेंड की तरह काम करेगा।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
Gemini Veo3 और Sora की तरह ही इसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर वीडियो जेनरेट किया जा सकता है। हालांकि, GrokAI के Imagine में एक नया स्पाइसी मोड दिया जाएगा। इसमें यूजर्स 6 सेकेंड्स का वीडियो क्लिप बना पाएंगे। हालांकि, इस फीचर को लेकर विवाद भी सामने आ गया है। कई यूजर्स का कहना है कि इस फीचर के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा मिलेगा।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































