भारत में जनरेटिव AI की दुनिया अब टर्निंग पॉइंट पर है और इसकी वजह बना है Airtel का नया ऐलान, जो एक टेलीकॉम डील से कहीं ज़्यादा है। Airtel ने अपने सभी मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH ग्राहकों को अब एक साल के लिए Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त देने की घोषणा की है। यह वही प्लान है जिसकी सालाना कीमत ₹17,000 है।
Airtel ने एआई कंपनी Perplexity के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को Perplexity Pro के 12 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रही है। Perplexity एक AI-पावर्ड सर्च और आंसर प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे अमेरिका में OpenAI जैसे मॉडलों के साथ मिलाकर बनाया गया है। यह Google की तरह सिर्फ़ लिंक नहीं देता, बल्कि सवालों के सीधे और शोध-आधारित उत्तर देता है और अब भारत के लाखों यूज़र्स इसे Airtel के ज़रिए मुफ्त में एक्सेस कर सकेंगे।
Perplexity ने इससे पहले अमेरिका और जापान में T-Mobile और SoftBank जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की थी, लेकिन भारत में यह पहली बार है जब किसी टेलीकॉम कंपनी ने AI टूल को इस स्केल पर जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें: Dolly Chaiwala: डॉली चायवाला का तगड़ा प्लान! देशभर में खुलेगी टपरी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Airtel के CEO गोपाल विट्टल ने इस डील को “भारत के डिजिटल बदलाव में मील का पत्थर” बताया है। वहीं, Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास का कहना है कि “यह साझेदारी भारत में लाखों लोगों छात्रों, प्रोफेशनलों, और आम यूज़र्स को सही, तेज़ और भरोसेमंद जानकारी तक पहुंच दिलाएगी।”
क्या है Perplexity Pro, और किन फीचर्स का मिलेगा एक्सेस?
Perplexity एक एआई पावर्ड टूल है। यह यूजर्स के पूछे गए सवालों का सही उत्तर देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एआई मॉडल डीप रिसर्च के आधार पर यूजर्स के सवालों के जवाब देता है। Perplexity के प्रो वर्जन सब्सक्रिप्शन के साथ ग्राहकों को GPT 4.1 और क्लाउड जैसे एडवांस AI मॉडल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इससे यूजर्स सवालों के जवाब के साथ-साथ एआई से इमेज भी बना पाएंगे।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Perplexity का बेसिक वर्जन पहले से फ्री है, लेकिन Pro वर्जन उन यूज़र्स के लिए है जो रिसर्च, स्टडी या प्रोफेशनल काम में AI का इस्तेमाल गहराई से करते हैं। इस सब्सक्रिप्शन में यूज़र को मिलते हैं:
- GPT-4.1 और Claude जैसे एडवांस AI मॉडल्स
- अनलिमिटेड Pro सर्चेस — बिना किसी लिमिट के
- फाइल अपलोड करके उसका विश्लेषण कराने की सुविधा
- इमेज जनरेशन टूल्स
- और Perplexity Labs — एक AI इनोवेशन स्पेस
ये भी पढ़ें: Vivo X200 FE भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की दमदार बैटरी और AI फीचर्स, जानें कीमत
कैसे मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन?
Perplexity Pro के फ्री सब्सक्रिप्शन के लिए Airtel यूजर्स को एयरटेल थैंकस ऐप पर लॉगइन करना होगा। ऐप पर लॉगइन कर यूजर्स इस सब्सक्रिप्शन का फ्री में बेनिफिट ले पाएंगे।
क्या ये डील बनेगी Google के लिए चुनौती?
यह सवाल ज़रूर उठेगा कि क्या Perplexity, Google की मोनोपॉली को तोड़ेगा? अभी नहीं लेकिन जनरेटिव AI सर्च इंजन का यह नया दौर बताता है कि भविष्य में सर्च का तरीका टेक्स्ट लिंक से हटकर कन्वर्सेशनल और कस्टमाइज्ड होगा। और Airtel उस बदलाव का अगुवा बनना चाहता है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































