वनप्लस ने लॉन्च किए दो पावरफुल OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन, जानें कीमत

नॉर्ड 5 की बात करें तो इसे तीन वैरिएंट के साथ बाजार में उतारा गया है। 8GB+128GB वाले वैरिएंट​​​​​​ट की कीमत ₹31,999 और 12GB+256GB वाले वैरिएंट की कीमत ₹34,999 रुपए है।

603

वनप्लस ने आज भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में अपने पैर और मजबूत करते हुए इन दोनों फोन्स को दमदार फीचर्स और किफायती दाम के साथ पेश किया है। वनप्लस नॉर्ड 5 स्मार्टफोन में IP65 रेटिंग दी गई है। इस रेटिंग का मतलब है कि आपका फोन स्प्लैश और हल्की बारिश के लिए फिट है। आइए जानते हैं इनके फीचर्स, कीमत और इनका बाजार पर क्या असर हो सकता है।

नॉर्ड 5 की बात करें तो इसे तीन वैरिएंट के साथ बाजार में उतारा गया है। 8GB+128GB वाले वैरिएंट​​​​​​ट की कीमत ₹31,999 और 12GB+256GB वाले वैरिएंट की कीमत ₹34,999 रुपए है। 12GB+512GB वाले वैरिएंट की कीमत ₹37,999 रुपए है।

वहीं, वनप्लस नॉर्ड 5 की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है। जबकि 8GB+256GB की कीमत ₹26,999 और 12GB+256GB की कीमत 28,999 रुपए है।

ये भी पढ़ें: लॉन्च हुआ BitChat, अब बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा ऐप काम?

दोनों फोन्स की बिक्री वनप्लस की वेबसाइट, Amazon India और रिटेल स्टोर्स पर जल्द शुरू होगी। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और कई बैंकों पर डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन

फीचर OnePlus Nord 5 OnePlus Nord CE 5
डिस्प्ले 6.74 इंच AMOLED, 1.5K, 120Hz 6.67 इंच AMOLED, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 7+ Gen 3 Snapdragon 7 Gen 3
रैम / स्टोरेज 8GB/128GB, 12GB/256GB 8GB/128GB, 12GB/256GB
कैमरा (रियर) 50MP + 8MP अल्ट्रावाइड 50MP + 2MP डेप्थ
कैमरा (फ्रंट) 16MP 16MP
बैटरी 5500mAh, 100W चार्जिंग 5000mAh, 80W चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS 14 (Android 14) OxygenOS 14 (Android 14)
फीचर्स इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, IP65 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट
कीमत (प्रारंभिक) ₹27,999 से शुरू ₹23,999 से शुरू

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।