Apple हर साल सितंबर में अपने बड़े इवेंट में नए iPhones लॉन्च करता है और इसी वजह से टेक वर्ल्ड की निगाहें हमेशा क्यूपर्टिनो की ओर टिकी रहती हैं। इस साल फैन्स iPhone 17 सीरीज़ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लॉन्च से पहले ही iPhone 18 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि अगले साल कंपनी बेस iPhone 18 को लॉन्च नहीं करेगी। इसकी जगह Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone मार्केट में उतारेगा, जो कंपनी की लाइन-अप में सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
iPhone 18 का बेस मॉडल क्यों टलेगा?
ETNews की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपने iPhone 18 सीरीज़ को पांच डिवाइस तक बढ़ाने जा रहा है। इस लाइन-अप में iPhone 18 Air, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नया Foldable iPhone शामिल होगा। इतना बड़ा लॉन्च न हो इसलिए कंपनी बेस iPhone 18 को टाल सकती है। उम्मीद है कि iPhone 18 और iPhone 18e की एंट्री 2027 की शुरुआत में होगी।
ये भी पढ़ें: iPhone 17 Series के डिज़ाइन और फीचर्स में होगा बड़ा बदलाव, जानें सबकुछ लॉन्च से पहले
iPhone 17 सीरीज़ में भी बड़ा बदलाव
इस साल यानी 2024 के सितंबर में लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज़ में भी Apple ने एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। खबरों के मुताबिक, कंपनी iPhone 17 Plus मॉडल को खत्म कर रही है और उसकी जगह एक बेहद पतला iPhone 17 Air (सिर्फ 5.5mm मोटा) लॉन्च किया जाएगा।

Foldable iPhone की झलक
Apple कई सालों से फोल्डेबल फोन्स की रेस से दूर रहा है, जबकि Samsung ने 2019 में ही अपना Galaxy Fold पेश कर दिया था। अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि Apple का पहला Foldable iPhone अगले साल लॉन्च होगा और यह Samsung Galaxy Z Fold सीरीज़ को टक्कर देगा।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 7 vs Flip 7 FE स्मार्टफोन्स लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये खास AI फीचर्स
Foldable iPhone की खासियतें JP Morgan की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोल्डेबल iPhone बुक-स्टाइल डिज़ाइन में होगा, बिल्कुल Samsung Galaxy Z Fold की तरह।
- इसमें 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले होगी, जो Samsung के पैनल्स पर बनी होगी।
- आउटर स्क्रीन का साइज 5.5 इंच होगा।
- फोन में Face ID की जगह Touch ID दिया जा सकता है ताकि फोल्डेबल स्क्रीन के साथ कोई टेक्निकल दिक्कत न हो।
- कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का Foldable iPhone करीब $1,999 (लगभग ₹1,74,799) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा। यानी यह सीधा मुकाबला करेगा Samsung Galaxy Z Fold 7 से।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।








































