यातायात सलाहकार सेवा समिति हनुमानगढ़ जंक्शन के अध्यक्ष पद पर मंगल सिल्लू निर्विरोध मनोनीत

138
– सर्वसम्मति से पूर्ण हुई वर्ष 2026 की चुनाव प्रक्रिया, सदस्यों ने दी बधाई व मनाई खुशियां
हनुमानगढ़ । यातायात सलाहकार सेवा समिति हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा पूर्व की भांति दूसरी बार वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूर्ण की गई। इस चुनाव प्रक्रिया में समिति से जुड़े सभी यातायात सलाहकारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए मंगल सिल्लू के नाम का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर मंगल सिल्लू को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत कर दिया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग, एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। निर्विरोध निर्वाचन से यह स्पष्ट हुआ कि समिति के सदस्यों का मंगल सिल्लू के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है और वे उनके मार्गदर्शन में समिति को और अधिक सशक्त व सक्रिय देखना चाहते हैं।
इस अवसर पर समिति के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमोद चौधरी, भगवती प्रसाद राठी, राजपाल वर्मा, घनश्याम स्वामी, प्रमोद शर्मा, मक्खन मुढ़ई, सुशील कुकरेजा, धन्ने सिंह, इंद्र मोहन कटारिया, पवन नायक, ईश्वर स्वामी, सूरज मुंड, राकेश बाघला, राजेश चुघ, रामकिशन मेहरा, हरमेल सिंह, महेंद्र शर्मा, गोरा गोलूवाला, धर्मवीर अरोड़ा, विनोद भूतना, संजय गोयल, ओमप्रकाश डोडा, मनीष कुमार शर्मा, मामराज परिहार, ओंकार शर्मा, सुभाष सेन, मलकीत, रामदेव, संजीव कुमार सहित अन्य कई सदस्य शामिल रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मंगल शीलू जी को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं एवं मंगल कामनाएं प्रेषित कीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को लेकर जनजागरूकता, सहयोग और प्रशासन के साथ समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।