Year Ender 2022: साल 2022 हम सभी से विदा लेने वाला है और 2023 की शुरुवात होने वाली है। ऐसे में जहां नए साल में प्रवेश लेने की खुशी है तो वहीं पुराने साल की ऐसी यादें है जो कभी नहीं भूली जाएंगी। पंचदूत यहां बीते साल 2022 की विश्व में घटित कुछ चर्चित घटनाओं को आपको बताने जा रहा है। जो साल भर सुर्खियों में रही। जिन्हें लेकर हिंसा इतनी चरम पर हुई कि शायद ही हम इसे भूल पाएंगे।
अफगानिस्तान पर कब्जा-
साल 2022 में अमेरिका सेना की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उसके बाद अफगानिस्तान में जो पलायन का दौर शुरू हुआ था वो आज भी जारी है। अफगानिस्तान में तालिबान के हाथ में जब से सत्ता आई है तब से अफगानों की हालत दयनीय है।
रूस-यूक्रेन युद्ध-
साल 2022 रूस और यूक्रेन के बीच हुई जंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। रूस की तरफ से किए हमलों में यूक्रेन के कई शहर बुरी तरह से तबाह हो गए। इससे पूरे विश्व पर प्रभाव पड़ा।
श्रीलंका में आर्थिक संकट-
साल 2022 में श्रीलंका आर्थिक संकट के भीषण दौर से गुजरा। जून 2022 में तत्कालीन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने संसद में कहा कि अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, जिससे देश आवश्यक वस्तुओं का भुगतान करने में असमर्थ हो गया है। इसके बाद श्रीलंका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। आम नागरिक सड़कों पर उतर आए। हिंसा के साथ-साथ आगजनी और लूट की घटनाएं भी हुईं।
ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन-
ईरान में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए थे। 22 वर्षीय अमीनी को 13 सितंबर को मोरेलिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर हिजाब नियमों के उल्लंघन के आरोप था। अमीनी की मौत के बाद प्रदर्शन ईरान में महिलाएं सड़कों पर उतरी और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।
अमेरिका में गर्भपात पर प्रतिबंध-
जून 2022 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ‘रो बनाम वेड’, 1973 के फैसले को पलट दिया, जिसने गर्भपात का संवैधानिक अधिकार प्रदान किया था। ‘रो बनाम वेड’ के ऐतिहासिक निर्णय से पहले, अमेरिका के 30 राज्यों में गर्भपात अवैध था, जबकि 20 राज्यों में ये खास परिस्थितियों में कानूनी तौर पर वैध था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद ना केवल अमेरिका में बल्कि पूरी दुनिया में प्रो-लाइफ बनाम प्रो-चॉइस की बहस छिड़ गई।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।






































