इस बड़ी खोज के लिए मिला तीन वैज्ञानिकों को 2018 का रसायन का नोबेल

जिन तीन हस्तियों को रासायन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज के लिए चुना गया है उन्होंने एंजाइम्स और ऐंटीबॉडीज को विकसित करने के लिए क्रमिक विकास की शक्ति का इस्तेमाल किया है। जिससे नए फार्मास्युटिकल और बायोफ्युल का निर्माण हुआ है। 

0
495

नई दिल्ली: केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) के नोबेल पुरस्कार की भी घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार तीन लोगों को दिया जाएगा। जिसमें फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर का नाम शामिल है। विजेताओं में एक महिला और दो पुरुष वैज्ञानिक हैं। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज ने कहा कि इस साल जिन तीन हस्तियों को रासायन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज के लिए चुना गया है उन्होंने एंजाइम्स और ऐंटीबॉडीज को विकसित करने के लिए क्रमिक विकास की शक्ति का इस्तेमाल किया है। जिससे नए फार्मास्युटिकल और बायोफ्युल का निर्माण हुआ है।

बता दें कि इसमें आधा भाग फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड को और आधे भाग में से जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर को सम्मानित किया जाएगा।  स्मिथ ने प्रोटीन के विकास के नए तरीके का ईजाद किया है, जबकि विंटर ने नई दवाइयों के उत्पादन को ध्यान में रखते हुए ऐंटीबॉडीज के विकास के सिद्धांत का इस्तेमाल किया।

बता दें कि रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने इन पुरस्कारों की घोषणा की है। इससे पहले फिजिक्स के लिए आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और दोन्ना स्ट्रिकलैंड के नाम की घोषणा की गई थी। इस पुरस्कार में आधा भाग आर्थर अशकिन जबकि आधे भाग में से गेर्राड मौरोउ और दोन्ना स्ट्रिकलैंड को सम्मानित किया गया है।

वहीं मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार के लिए जेम्स पी एलिसन और तासुकु होंजो को संयुक्त रूप से चुना गया था। इन दोनों शख्सियत को नेगेटिव इम्यून रेग्यूलेशन के इनहिबिशन के जरिए कैंसर थेरेपी की खोज के लिए यह पुरस्कार दिए गए हैं।हालांकि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। मेडिसिन में नोबेल हासिल करने वाले उम्मीदवारों को  लगभग 10.1 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। एलीसन और होन्जो को 10 दिसम्बर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं