West Bengal Election 2026: TMC की 291 सीटों पर लिस्ट जारी, जानिए ममता बनर्जी किस सीट से लड़ेंगी चुनाव?

99

पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसके साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ नजर आने लगी है। कोलकाता के कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी (West Bengal Election 2026) ने 291 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर सीट को लेकर है, जहां से ममता बनर्जी खुद मैदान में उतरेंगी। इसी सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी से तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था, जबकि बाद में हुए उपचुनाव में ममता ने भवानीपुर से जीत दर्ज कर वापसी की थी।

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही टीएमसी ने अपने आत्मविश्वास का भी खुलकर इजहार किया है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी 226 सीटों पर जीत हासिल करेगी और भाजपा 50 सीटों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी। उन्होंने ‘नो वोट फॉर बीजेपी’ का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों में बड़े स्तर पर बदलाव कर दिए गए हैं, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। ममता ने इसे ‘सुपर इमरजेंसी’ जैसी स्थिति बताते हुए कहा कि राज्य में पिछले कुछ महीनों से दबाव की राजनीति की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का नया गाना सबसे अश्लील, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें VIDEO

इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि त्योहारों से पहले अधिकारियों के तबादले कर माहौल को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। ममता बनर्जी ने इसे बंगाल की अस्मिता की लड़ाई बताते हुए कहा कि ‘मां, माटी, मानुष’ की जीत तय है और बाहरी ताकतें राज्य की राजनीति में सफल नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति क्यों चुराना चाहते हैं मोदी-शाह, जानें क्या-क्या है ग्रीन फाइल्स में

उम्मीदवारों की इस पहली सूची के साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबला अब और ज्यादा दिलचस्प हो गया है, जहां एक बार फिर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने नजर आएंगे।

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र (सीट) उम्मीदवार
1 भवानीपुर ममता बनर्जी
2 बालुरघाट अर्पिता घोष
3 दिनहाटा उदयन गुहा
4 डोमकल हुमायूं कबीर
5 पलाशीपारा रुकबानुर रहमान
6 हाबरा ज्योतिप्रिया मल्लिक
7 बैरकपुर राज चक्रवर्ती
8 कमरहाटी मदन मित्रा
9 दमदम ब्रात्य बसु
10 बारासात सब्यसाची दत्ता
11 अशोकनगर नारायण गोस्वामी
12 भाटपाड़ा अमित गुप्ता
13 जगद्दल सोमनाथ श्याम
14 दमदम नॉर्थ चंद्रिमा भट्टाचार्य
15 बिधाननगर सुजीत बोस
16 नोआपाड़ा त्रिणांकुर भट्टाचार्य
17 राजारहाट-गोपालपुर अदिति मुंशी
18 रेजिनगर अताउर रहमान
19 नौदा शाहिना मुमताज
20 करीमपुर सोहम चक्रवर्ती
21 शांतिपुर ब्रजकिशोर गोस्वामी
22 रानाघाट दक्षिण सौगत कुमार बर्मन
23 बगदा मधुपूर्णा ठाकुर
24 बोंगांव नॉर्थ बिस्वजीत दास
25 चोपड़ा हामिदुल रहमान
26 इस्लामपुर कन्हैयालाल अग्रवाल
27 हेमताबाद सत्यजीत बर्मन
28 रायगंज कृष्णा कल्याणी
29 हरिरामपुर बिप्लब मित्रा
30 गाजोल प्रोसेनजीत दास
31 चांचल प्रसून बनर्जी
32 मालतीपुर अब्दुर रहीम बॉक्सी
33 इंग्लिश बाजार आशीष कुंडू
34 सुजापुर सबीना यास्मीन
35 जंगीपुर जाकिर हुसैन
36 सागरदिघी बायरन बिस्वास
37 मुर्शिदाबाद सयानी सिंह रॉय
38 खारग्राम आशीष मरजीत
39 कांदी अपूर्व सरकार


पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

कब हैं बंगाल के चुनाव?
रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों के चुनावी तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।