भद्राकाली मेल में नौ दिवसीय सेवा कैम्प व आठ दिवसीय भण्डारे का शुभारम्भ

29

हनुमानगढ़। समाजसेवी संस्था हनुमानगढ़ सेवा समिति भारत क्लब द्वारा भद्राकाली मेल में नौ दिवसीय सेवा कैम्प का शुभारम्भ आज जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव  ने रिबन काटकर किया। इसके पश्चात मन्दिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना कर घट स्थापना की गई। पंडित अमित शर्मा द्वारा विधिवत पुजा अर्चना कर हवन यज्ञ में पूर्णाहूति दि । इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी मांगी लाल सुथार,देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश , लेखाकार अजय धूडिया, समिति कोषध्यक्ष अनिल जिन्दल,विनोद गर्ग,भगवान सिंह खुड़ी,सनातनधर्म महावीर दल के अध्यक्ष प्रेम पारीक, बालकृष्ण गौल्याण व अन्य लोग उपस्थित रहे,दयके पश्चात देवस्थान विभाग द्वारा जिला कलक्टर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया । भारत क्लब के आठ दिवसीय भण्डारे का शुभारम्भ समाजसेवी नीरज सिंघल व डा. मनीष सिंघल द्वारा रिबन काटकर किया। समिति के सचिव सुनील धूड़िया ने बताया कि अतिथियों ने समिति कार्यालय में कार्यकर्ताओं से समिति की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समिति कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य में जुटे रहने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 42 वर्षाे से मेला की व्यवस्थाएं संभाली जा रही है। मेला प्रभारी राम कुमार मंगवाना ने बताया कि सेवा शिविर में खोया पाया केन्द्र, कन्टोल रूम, जुता घर, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जाती है। कार्यक्रम के अंत में समिति पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का  स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर एस डी एम मांगी लाल सुथार,देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश , लेखाकार अजय धूडिया, समिति कोषध्यक्ष अनिल जिन्दल,विनोद गर्ग,भगवान सिंह खुड़ी, मनीशंकर जलन्धरा,बजरंग सिंह, विकास कालड़ा, रमेश काठपाल,डा. मोहन लाल शर्मा, देवी लाल पेंटर, शिव राजपुरोहित, विशव नाथ सैनी,जीतेन्द्र जिंदल,नवीन मिढ़ढा, महेश कुमार, नीतिन बंसल, चंचल पारीक, योेगेश कुमार, डॉ. संतोख सिंह, गणेश बागड़ी, दीपक बागड़ी, कालू कश्यप, रंजन सैन व अय कार्यकर्ता मौजूद थे।
एसपी ने किया भद्रकाली मेले का दौरा
एसपी नरेंद्र मीणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद भद्रकाली मंदिर पहुंच कर माँ भद्रकाली के दर्शन किये। एसपी ने मेले का दौरा किया व वहाँ की व्यवस्थाएं देखी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए तथा हनुमानगढ़ सेवा समिति भारत क्लब के कार्यालय में समिति के पदाधिकारी से मुलाकात कर समिति द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली समिति पदाधिकारी द्वारा एसपी का स्मृति चिन्ह देकर कर सम्मान किया।किया इस अवसर पर एएसपी अरविंद बिश्नोई,सी ओ सिटी मीनाक्षी लेघा,  टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई,ट्रैफिक थाना प्रभारी अनिल चिंदा,व जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र भी उपस्थित थे समिति द्वारा आए हुए अतिथियों का स्मृति केंद्र देखकर सम्मान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।