सिनेमा से सत्ता तक: क्या तमिलनाडु के अगले ‘MGR’ बन सकते हैं सुपरस्टार थलापति विजय

तमिलनाडु में फिल्म और राजनीति का रिश्ता बहुत पुराना है। Axis My India जैसे सर्वे में यह भी कहा गया कि विजय की पार्टी 120 सीटों तक जीत सकती है और वह “अगले MGR” बन सकते हैं।

92

तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से खास रही है यहां जनता अपने नेताओं और फिल्म सितारों को लगभग बराबर प्यार देती है। यही वजह है कि इस राज्य में कई फिल्मी सितारे सीधे सत्ता तक पहुंचे हैं। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए साउथ (TVK election results 2026) के सुपरस्टार Vijay ने राजनीति में कदम रखा है। लेकिन सवाल यही है क्या वह भी M. G. Ramachandran (MGR) की तरह इतिहास रच पाएंगे?

अब इसी कड़ी में विजय ने अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) बनाई है। 2026 के चुनाव से पहले आए कुछ एग्जिट पोल में सत्ताधारी DMK की जीत की संभावना जताई गई है, लेकिन Axis My India जैसे सर्वे में यह भी कहा गया कि विजय की पार्टी 120 सीटों तक जीत सकती है और वह “अगले MGR” बन सकते हैं। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते।

फरवरी 2024 में विजय ने अपनी पार्टी की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने साफ कहा था कि राजनीति उनके लिए कोई शौक नहीं, बल्कि “लोगों की सेवा का पवित्र काम” है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनकी फिल्म ‘थलापति 69’ (बाद में ‘जन नायकन’) उनकी आखिरी फिल्म होगी। 51 साल के विजय इस चुनाव में पेरंबूर और तिरुची ईस्ट से मैदान में हैं। उनकी पार्टी खुद को “जनता के लिए, जनता के साथ” काम करने वाली बताती है।

हालांकि, विजय के सामने कई उदाहरण ऐसे भी हैं जो चेतावनी देते हैं। Sivaji Ganesan, Kamal Haasan, Vijayakanth और Khushbu Sundar जैसे सितारे राजनीति में उतनी सफलता नहीं पा सके। लेकिन विजय के पास प्रेरणा के लिए N. T. Rama Rao (NTR) का उदाहरण है, जिन्होंने पार्टी बनाने के सिर्फ 9 महीने में सत्ता हासिल कर ली थी।

TVK करीब 100 सीटों से आगे
तमिलनाडु विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। इधर, शरुआती रुझानों के मुताबिक एक्टर विजय की पार्टी TVK करीब 100 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक TVK पहले नंबर पर चल रही है। वह 47 सीटों पर आगे है। जबकि AIADMK 44 और DMK 20 सीट पर आगे है।

ये भी पढ़ें: अब कॉलेज में पढ़ेंगे ‘Modi Tattva’ सिलेबस देख चौंक जाएंगे आप, जानें क्या है पूरा मामला?

तमिलनाडु जहां सिनेमा से निकलते हैं नेता
तमिलनाडु में फिल्म और राजनीति का रिश्ता बहुत पुराना है। C. N. Annadurai एक मशहूर लेखक और स्क्रिप्ट राइटर थे, जिन्होंने Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) की नींव रखी। उनके बाद M. Karunanidhi भी एक बड़े लेखक और कवि के तौर पर उभरे और कई बार मुख्यमंत्री बने। फिर आए MGR, जो DMK से अलग होकर अपनी पार्टी बनाकर सत्ता तक पहुंचे। उनकी करीबी रहीं J. Jayalalithaa भी सुपरस्टार से मुख्यमंत्री बनीं। यही वजह है कि यहां फिल्मी सितारों की राजनीति में एंट्री कोई नई बात नहीं है।

कैसे शुरु हुआ विजय का राजनीति सफर 
विजय का राजनीति की ओर झुकाव नया नहीं है। 2009 में उनके करीब 85,000 फैन क्लब ‘विजय मक्कल इयक्कम’ (VMI) के नाम से एक संगठन में बदल गए थे। शुरुआत में यह सामाजिक काम करता था, लेकिन बाद में राजनीति में भी सक्रिय हो गया। 2011 के चुनाव में इस संगठन ने AIADMK गठबंधन को सपोर्ट किया था। यह वही मॉडल था, जैसा MGR ने अपने फैन क्लब्स को पार्टी में बदला था।

विजय का फिल्मी करियर भी उनके राजनीतिक इरादों का संकेत देता रहा है। उन्होंने अपनी फिल्मों में किसानों की समस्या (Kaththi), हेल्थकेयर सिस्टम (Mersal), महिलाओं के मुद्दे (Bigil) और चुनावी गड़बड़ी (Sarkar) जैसे विषय उठाए। विश्लेषकों का मानना है कि उन्होंने धीरे-धीरे अपनी इमेज एक “मसीहा” जैसी बनाई, जो समाज के मुद्दों पर आवाज उठाता है।

ये भी पढ़ें: जब राजनीति बनी जानलेवा, Vijay की रैली में 40 मौतें, कौन है इसका जिम्मेदार? देखिए VIDEO

राजनीति में आने से पहले विवादों ने घेरा
विजय का राजनीतिक सफर पूरी तरह आसान नहीं रहा। करूर में उनकी रैली के दौरान भगदड़ में 41 लोगों की मौत ने उनकी पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा, निजी जिंदगी में भी विवाद सामने आए, जब उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी दी और उन पर आरोप लगाए।

इन सबके बावजूद राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विजय की सबसे बड़ी ताकत उनकी युवा फैन फॉलोइंग है। खासकर Gen Z के बीच उनका अच्छा असर है, जो पारंपरिक पार्टियों DMK और AIADMK से कुछ हद तक निराश हैं। विजय ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी न तो BJP से गठबंधन करेगी और न ही DMK से।

ये भी पढ़ें: 27 साल बाद टूटा रिश्ता? साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक

सत्ता में आने के लिए विजय ने क्या किए जनता से वादे
TVK का घोषणापत्र तीन बड़े वर्गों युवा, महिलाएं और मछुआरों पर केंद्रित है। इसमें मछुआरों के लिए MSP, आर्थिक मदद, सस्ती डीजल और बीमा जैसी योजनाएं शामिल हैं। महिलाओं के लिए मुफ्त LPG सिलेंडर, ज्यादा आर्थिक सहायता और शादी में सोना देने जैसे वादे किए गए हैं। वहीं छात्रों के लिए बिना गारंटी के 25 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देने की बात कही गई है।

क्या बनेगा ‘व्हिसल रिवोल्यूशन’?
विजय ने अपने चुनाव चिन्ह ‘व्हिसल’ के जरिए “व्हिसल रिवोल्यूशन” की बात कही है। अब 4 मई को नतीजे बताएंगे कि यह क्रांति सच में होती है या नहीं। फिलहाल इतना तय है कि विजय की राजनीति में एंट्री अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से बनाई गई रणनीति का हिस्सा है। अब देखना यह है कि जनता उन्हें सिर्फ एक स्टार मानती है या एक नेता के रूप में भी स्वीकार करती है।

चैनल को सब्सक्राइब करें..

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।