भीषण गर्मी में राहत: भारत विकास परिषद ने शुरू की शीतल जल सेवा

36

-प्याऊ के साथ पक्षियों के लिए परिण्डे भी लगाए, अतिथियों ने दिया सेवा का संदेश
हनुमानगढ़। भीषण गर्मी के दौर में आमजन और जीव-जंतुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद हनुमानगढ़ संगम शाखा द्वारा शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। भगत सिंह चौक के समीप सिंदूरी हनुमान मंदिर के पास शुरू की गई इस सेवा के तहत राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर पक्षियों के लिए परिण्डे भी बांधे गए, जिससे गर्मी में उन्हें भी पानी मिल सके।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा एवं उपखंड अधिकारी मांगी लाल सुथार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जल सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा स्वयं परिण्डे बांधकर पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।
सचिव प्रदीप मित्तल ने बताया कि परिषद द्वारा यह शीतल जल सेवा पूरे गर्मी के मौसम में निरंतर जारी रहेगी, जिससे राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को तपती धूप में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्था समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।