27 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों का ज्ञापन

37

-मांगें नहीं मानी तो 20 मई से धरना, 10 जून को जयपुर में आंदोलन की चेतावनी
हनुमानगढ़। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ (बीएमएस) ने अपनी 27 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण को लेकर शासन सचिव ऊर्जा विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया है। यह ज्ञापन हनुमानगढ़ के अधीक्षण अभियंता के माध्यम से भेजा गया, जिसमें कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।
महासंघ ने ज्ञापन में बताया कि 22 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर के सभी विद्युत निगमों के उपखंडों के माध्यम से भी शासन सचिव को मांगपत्र भेजा गया था। इससे पूर्व 12 अगस्त 2025 को ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन मांगों पर सहमति जताते हुए समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। वहीं 26 दिसंबर 2025 को भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक आक्रोश रैली के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को इन समस्याओं से अवगत कराया गया था, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।