-अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने साफ सफाई, पौधों की देखरेख और जल संरक्षण व पक्षियों के संरक्षण का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह परिसर हनुमानगढ़ में श्रमदान, हरियालो राजस्थान की तैयारियों हेतु गड्ढे तैयार करने व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत आगामी मॉनसून अवधि में हरियालो राजस्थान हेतु गड्ढे तैयार करके विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पक्षियों के संरक्षण के लिए परिंडे भी लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखरेख करने तथा परिंडों में निरंतर पानी और दाने की व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने परिसर की सफाई हेतु श्रमदान करने के उपरान्त जल सरंक्षण की शपथ भी ली!
कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता शिशुपाल, अधिशासी अभियंता अनिल अग्रवाल, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता गुरनाम सिंह, रीडकोर के मदन पारीक, एक्सईएन सचिन वद्यवा, सहायक अभियंता सरवन भूकर, सुशीला सहारन, पार्षद गौरव जैन, पार्षद राजेन्द्र चौधरी सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































