भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी का हनुमानगढ़ में भव्य स्वागत

46

– कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन मजबूती और जनसेवा को बताया भाजपा की प्राथमिकता
हनुमानगढ़। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी के हनुमानगढ़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
अपने दौरे के दौरान सबसे पहले जसप्रीत सिंह जेपी का कोहला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा सूखा सिंह महताब सिंह पहुंचकर मत्था टेका तथा सरबत के भले की अरदास की। गुरुद्वारे में उन्होंने समाज में भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भारत भूषण शर्मा, भाजपा नेता अमित चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन बागोरिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप कड़वा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति होने के साथ-साथ सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।