पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का लिया संकल्प

37

हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत जोरावरपुरा में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय परिसर में ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामरेड ब्रज प्रकाश स्वामी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा और ग्रामीणों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने पौधारोपण को पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई और गांव में हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए।
इस अवसर पर कामरेड ब्रज प्रकाश स्वामी, चिकित्सक पलक देवी, महेंद्र कंप्यूटर, कुलदीप भाकर, कामरेड महेंद्र जाट, कामरेड सोहनलाल, रोहतास गोस्वामी, ओमप्रकाश वर्मा, महेंद्र गिरी, सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार गिरी, विनोद नई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।