– विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर दी शानदार प्रस्तुतियां, विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
हनुमानगढ़। सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में दीपावली के उपलक्ष्य में खेल महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी एवं स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने देशप्रेम, एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें रस्साकशी, थाली सजाओ, कार्ड बनाओ, दीपक सजाओ, पोस्टर प्रतियोगिता, बुके सजाओ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच का परिचय दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में सपनदीप ने प्रथम तथा भाविका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुके सजाओ प्रतियोगिता में संजय ने प्रथम और श्रेया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार थाली सजाओ प्रतियोगिता में किरणदीप एवं रूही ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम तथा सपनदीप द्वितीय स्थान पर रही।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































