मूक-बधिर दिव्यांग बच्ची की मदद को आगे आई रेडक्रॉस सोसायटी, भेंट की व्हीलचेयर

38

-नाना के साथ जिला कलक्ट्रेट पहुंची बच्ची की समस्या का करवाया समाधान, अधिकारियों ने दिखाई संवेदनशीलता
हनुमानगढ़। जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन एंव रेडक्रॉस सोसायटी हनुमानगढ़ ने मंगलवार को एक दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्ची की मदद के लिए सराहनीय पहल की। बच्ची अपने नाना के साथ जिला कलक्ट्रेट पहुंची थी। इस दौरान बच्ची की स्थिति और उसकी परेशानी की जानकारी जिला प्रशासन एंव रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों को मिली तो उन्होंने तत्काल मदद के लिए कदम उठाए। सोसायटी की ओर से न केवल बच्ची की समस्या का समाधान करवाया गया, बल्कि उसे व्हीलचेयर भी भेंट की गई, ताकि उसे आवागमन में सुविधा मिल सके।
यह सेवा कार्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, उपाध्यक्ष एवं सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा तथा चेयरमैन दिनेश जुनेजा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा, डीओआईटी विभाग के योगेन्द्र मील व  सोसायटी के सचिव रामनिवास मांडण, सदस्य भारतेन्दू सैनी एवं मोहित बलाडिया ने बच्ची को व्हीलचेयर प्रदान की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।