निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक

32

– जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग हनुमानगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष आरिफ टाक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संभाग प्रभारी परमप्रीत सिंह बराड़ ने शिरकत की।
बैठक में जिला प्रभारी रजा अब्बास नकवी, प्रदेश संयोजक जावेद टाक, संगठन महासचिव खुर्शीद शेख, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर, संगठन महासचिव मांगीलाल स्वामी, महासचिव गुरमीत चंदड़ा, प्रवक्ता मोहनलाल इंदलिया, कार्यालय प्रभारी गुरलाल मान, रामचन्द्र चौधरी तथा गुरप्रीत सिंह मान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन की रणनीति पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ एवं वार्ड स्तर तक सक्रिय होकर संगठन के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी परमप्रीत सिंह बराड़ ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए मजबूत संगठन सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पूरी एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को भी संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।